मार्च महीने में कब-कब लगेगा ग्रहण? नोट करें डेट और सूतक टाइम
- सूर्य और चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, कारण राहु-केतु माने जाते हैं।

Solar and Lunar Eclipse 2025 Date Time : सूर्य और चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, कारण राहु-केतु माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, ये ग्रहण केतु के कारण लगने वाला है। राहु और केतु छाया ग्रहों को सांप की भांति माना गया है, जिनके डसने पर ग्रहण लगता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है की जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ जाते हैं,तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है,लेकिन चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। मार्च 2025 में सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मांर्च में कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण….
Lunar Eclipse, Chandra Grahan, चंद्र ग्रहण- 14 मार्च, 2025
यह चन्द्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यह चन्द्र ग्रहण मुख्यतः प्रशान्त महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा।
सूतक काल- भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Solar Eclipse, Surya Grahan, सूर्य ग्रहण- 29 मार्च, 2025
यह सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग, यूरोप और उत्तरी रूस से दिखायी देगा।
सूतक काल- भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।