Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra Margi in meen Rashi now margi on 13 April 2025 know zodiac Effects

Shukra Margi: शुक्र मीन राशि में जाकर अब होने वाले हैं मार्गी, 3 राशियों को शुक्र कराएंगे लाभ

मीन राशि में शुक्र होने वाले हैं मार्गी। इस बदलाव से राशियों को संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें मीन राशि से लेकर उन सभी राशियों के बारे में जानें जिन पर शुक्र के मार्गी होने का प्रभाव होगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 2 April 2025 11:56 AM
share Share
Follow Us on
Shukra Margi: शुक्र मीन राशि में जाकर अब होने वाले हैं मार्गी, 3 राशियों को शुक्र कराएंगे लाभ

शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, धन, सुख-सुविधाओं और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह भी अभी उन 5 ग्रहों में से एक हैं, जो अभी मीन राशि में विराजमान हैं। शुक्र अब 13 अप्रैल को वक्री से मार्गी होने वाले हैं। आपको बता दे कि शुक्र इस राशि में 31 मई तक रहेंगे। 31 मई के बाद शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि में होगा। शुक्र के मार्गी होने से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं कुछ राशियों को संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें मीन राशि से लेकर उन सभी राशियों के बारे में जानें जिन पर शुक्र के मार्गी होने का प्रभाव होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना आपका पैसा अच्छी जगह निवेश कराने में मदद करेगा। आप आर्थिक तौर पर और संपन्न हो जाएंगे। जो धन पहले रुका हुआ था, वह अब आपको वापस मिलेगा। अगर आपका शादी का योग नहीं बन रहा है, तो इस समय में शादी का योग बन जाएगा। परिवार में मंगलकार्य के लिए पैसा दान देना होगा।

मिथुन राशि वालों के शुक्र के मार्गी होने के कारण धन लाभ होने की संभावना है। आपके एकस्ट्रा सोर्स से पैसा आएगा। एक तरफ जहां आप पुराने निवेश से अच्छा अलर्ट पाएंगे, वहीं आपको किसी मकान से भी इनकम हो सकती है। इस तरह से आपके पास पैसा कई जगह से आ रहा है।अगर जॉब बदलने की सोच रहे थे, आपको इससे बढ़कर नई जॉब मिलेगी।

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र के मार्गी होना आपके लिए सुख और ऐश्वर्य ला रहा है। आपके पास पैसों की कमी इस समय में नहीं होगी। करियर में तरक्की मिलने के योग हैं। आपका बिजनेस आपको इस समय अच्छा मुनाफा देगा। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें