Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shradh surya grahan and chandra grahan both know lunar eclipse date and time in india

श्राद्ध में सूर्यग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों, श्राद्ध पूर्णिमा चंद्रग्रहण की डेट और टाइम दोनों जानें

  • lunar eclipse date and time in india इस साल पितृपक्ष पर सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों लग रहे हैं। अमावस्या को सूर्य ग्रहण और पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगेगा, यहां जानें टाइम एंड डेट

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 Aug 2024 07:56 AM
share Share

इस साल पितृपक्ष पर सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों लग रहे हैं। अमावस्या को सूर्य ग्रहण और पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगेगा। आपको बता दें कि इससे पहले मार्च और अप्रैल में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों पड़े थे। चंद्र ग्रहण होली पर मार्च में लगा था और सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगा था। अप्रैल का सूर्य ग्रहण बहुत खास था, क्योंकि अमेरिका में यह सबसे ज्यादा देर के लिए देखा गयाथा। अब सितंबर में चंद्र ग्रहण लगेगा और 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। 

कहां दिखेगा और कब लगेगा सितंबर में चंद्र ग्रहण
नासा की वेबसाइट के अनुसार 18 सितंबर आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। यह अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण मार्च 2025 की 14 तारीख को लगेगा। 17 सितंबर से श्राद्ध शुरू हो रहे हैं और यह ग्रहण रात को लगेगा। इसके अलावा श्राद्ध पक्ष की अमावस्या यानी 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगा। इसलिए भारत में इन दोनों ग्रहणों का कोई महत्व नहीं होगा। 

टाइम एंड डेट वेबसाइट के मुताबिक यहां पढ़ें कि आंशिक चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा और कब तक रहेगा।

उपछाया ग्रहण 18 सितंबर- 00:41:07 18 सितंबर, 06:11:07 शुरू होता है,

आंशिक ग्रहण 18 सितंबर-02:12:58 से शुरू होता है 18 सितंबर, 07:42:58

अधिकतम ग्रहण 18 सितंबर- 02:44:18 18 सितंबर, 08:14:18

आंशिक ग्रहण समाप्त 18 सितंबर- 03:15:38 18 सितंबर, 08:45:38

उपछाया ग्रहण 18 सितम्बर- 04:47:27 18 सितम्बर, 10:17:27 को समाप्त होगा

(डिस्क्लेमर- ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। इन्हें मानने से पहले किसी एक्सपर्ट की सालह लें )

अगला लेखऐप पर पढ़ें