Sharad Purnima 2024 Muhurat: शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें सुबह से लेकर शाम तक पूजा के शुभ मुहूर्त
- Sharad Purnima 2024 Muhurat : शरद पूर्णिमा की पूजा आज होगी। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चांद की रौशनी से अमृत बरसता है। आज मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर की सुख-संपदा में वृद्धि होती है। आज 16 अक्टूबर, के दिन भद्रा का साया भी मंडराने वाला है।

Sharad Purnima 2024 Muhurat: आज मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा। हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा विशेष महत्व रखती है। इस दिन मां लक्ष्मी व चंद्र देव की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं की रौशनी के साथ उदित होते हैं, लिहाजा चंद्र से जुड़ी वस्तुएं जाग्रत होकर अमृत के समान बन जाती हैं। शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की आराधना विधिवत करने से घर की समृद्धि में वृद्धि होती है। आज 16 अक्टूबर, के दिन भद्रा का साया भी मंडराने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन सुबह से लेकर शाम तक पूजा के शुभ मुहूर्त, मां लक्ष्मी पूजा विधि, व भद्रा की टाइमिंग-
शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज 16 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा पर भद्रा भी रहेगी। इस दिन रात 08:40 मिनट से भद्रा लग रही है, जो अगले दिन सुबह 06:23 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ, या मीन राशि में रहते हैं, तब भद्रा का प्रभाव पृथ्वी पर माना जाता है।
खीर रखने का टाइम: शरद पूर्णिमा पर चांद की चांदनी में खीर रखने की मान्यता है। ऐसे में भद्रा काल शुरू होने से पहले खीर रखना उत्तम रहेगा। चंद्रोदय शाम 5:05 पर होगा, जिसके बाद रात 08:40 बजे से पहले खीर रख सकते हैं।
सुबह से लेकर शाम तक पूजा के शुभ मुहूर्त
लाभ - उन्नति: 06:23 ए एम से 07:49 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम: 07:49 ए एम से 09:14 ए एम
शुभ - उत्तम: 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
चर - सामान्य: 02:58 पी एम से 04:24 पी एम
लाभ - उन्नति: 04:24 पी एम से 05:50 पी एम
शुभ - उत्तम: 07:24 पी एम से 08:58 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम: 08:58 पी एम से 10:33 पी एम
चर - सामान्य: 10:33 पी एम से 00:07, अक्टूबर 17
शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 ए एम से 05:32 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:07 ए एम से 06:23 ए एम
अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
विजय मुहूर्त- 14:01 पी एम से 14:47 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:50 पी एम से 06:15 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:50 पी एम से 07:05 पी एम
अमृत काल- 03:04 पी एम से 04:28 पी एम
निशिता मुहूर्त- 11:42 पी एम से 00:32, अक्टूबर 17
रवि योग- 06:23 ए एम से 07:18 पी एम
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।