Shani Vakri: जुलाई में शनि चलेंगे उलटी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
- Shani Vakri 2025: शनि जुलाई में मीन राशि में उलटी यानी वक्री चाल शुरू करेंगे। शनि की उलटी चाल का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Shani Vakri 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है। शनि ग्रहों के न्यायाधीश और कर्म फलदाता हैं। शनि करीब 30 साल बाद मार्च में मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और ढाई साल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शनि मीन राशि में जाने के बाद अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शनि मीन राशि में वक्री यानी उलटी चाल शुरू करेंगे। शनि की उलटी चाल से जहां कुछ राशियों को फायदा होगा, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।
शनि वक्री कब होंगे: शनि 13 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर वक्री होंगे और 28 नवंबर 2025 को मार्गी होंगे। शनि कुल 138 दिन वक्री रहेंगे।
शनि वक्री का किन राशियों को होगा लाभ-
1. कन्या राशि- शनि कन्या राशि के सप्तम भाव में वक्री होंगे। शनि के प्रभाव से कन्या राशि वालों को व्यापारिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।
2. मकर राशि- मकर राशि के तीसरे भाव में शनि वक्री चाल प्रारंभ करेंगे। शनि के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कद बढ़ेगा। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। परिवार से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी के नए विकल्प सामने आ सकते हैं।
3. मीन राशि- मीन राशि के लग्न भाव में शनि उलटी गति प्रारंभ करेंगे। शनि के प्रभाव से मीन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यापारी वर्ग अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर में उन्नति के योग हैं। आत्मविश्वास व एनर्जी में वृद्धि होगी।