Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Transit Horoscope 18 August 2024 shani dev may increase stress of these zodiac sign

Shani Rashifal : शनि की बदली चाल इन 3 राशियों के जीवन में लाएगी भूचाल,रहना होगा संभलकर

  • Shani Transit 2024 Horoscope : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कर्मफलदाता शनि रक्षाबंधन से ठीक 1 दिन पहले नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के कष्ट बढ़ सकते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 Aug 2024 12:08 PM
share Share

Saturn Nakshatra Transit 2024 Horoscope : साल 2024 को शनि का साल माना जा रहा है। इस साल कर्मफलदाता शनि पूरे साल कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, जून से कुंभ राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं। रक्षाबंधन से ठीक पहले शनि ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,18 अगस्त 2024 को रात 10:03 ए एम पर उलटी चलते हुए पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। जिससे शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को बहुत लाभ होगा, लेकिन इस दौरान शनिदेव कुछ राशियों की मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं शनि गोचर से किन राशियों के जीवन में होगी हलचल...

कर्क राशि : शनि का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मानसिक अशांति रहेगी। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे। करियर में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। कार्यों में बाधाएं आएंगी। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। वाणी में कटुता आ सकती है।

वृश्चिक राशि : शनि का नक्षत्र गोचर जीवन में नेगेटिविटी बढ़ा सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। तनाव महसूस करेंगे।

मीन राशि : शनि का गोचर मीन राशि वालों के जीवन में हलचल बढ़ा सकता है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामले से दूरी बनाएं। किसी से व्यर्थ में वाद-विवाद न करें। धन हानि के योग बनेंगे। इसलिए आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें