Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Surya Yoga Rashifal Shani Rahu will form inauspicious yoga in August will increase the tension of these 4 people

अगस्त में सूर्य के साथ शनि-राहु का योग, इन 4 राशियों को मिलेंगे अशुभ परिणाम

  • Shani Surya Yoga Rashifal: अगस्त में राहु और शनि सूर्य के साथ मिलकर एक खतरनाक योग बनाएंगे। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जानें अगस्त में किन राशियों के लोग रहें सावधान-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दु‍स्तान टीमFri, 26 July 2024 01:14 AM
share Share

अगस्त का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगस्त में सूर्य और शनि मिलकर समसप्तक योग बनेगा। इसके साथ ही राहु के साथ सूर्य का षडाष्टक योग बनेगा। बुध 5 अगस्त को सिंह राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 16 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में आ जाएंगे। इसके बाद मंगल 26 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 28 अगस्त को कर्क राशि में बुध मार्गी होंगे। शुक्र 24 अगस्त को कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। ग्रहों की चाल अगस्त महीने में कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव डालेगी। जानें अगस्त में किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कष्टकारी रहेगा। इस महीने आपको किसी भी रिस्क से बचना चाहिए। धन संबंधी मामलों में बहुत सावधानी की जरूरत है। धन हानि के संकेत हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

2. कन्या राशि- अगस्त का महीना कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। इस महीने रुपए-पैसे उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कुछ खास परिणाम नहीं देगा। इस महीने आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको धन संबंधी परेशानी भी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर काम का बोझ रहेगा।

4. मीन राशि- मीन राशि वालों को अगस्त में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऑफिस में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। शत्रु आप पर हावी रहेंगे। कामकाज में निऱाशा हो सकता है। आर्थिक हानि के संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें