Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़shani nakshtra parivartan saturn transit effects on zodiac signs horoscope rashifal

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, जमकर मनाएंगे जश्न

  • शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं। शनि समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं।

Yogesh Joshi नी दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 July 2024 04:54 PM
share Share

Shani Dev : शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं। शनि समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। अब 18 अगस्त को शनिदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। शनिदेव के शुभ होने पर रंक भी राजा बन जाता है। आइए जानते हैं, शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

मेष राशि- 

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आप निराशावादी मानसिकता को काबू में लाने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें।

कारोबार के लिहाज से अच्छा है। 

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि- 

कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलेगा।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

पुराने रोग खत्म होंगे।

आर्थिक तंगी से विचलित होने सें बचें।

आमदनी सामान्य रहेगी।

परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है।

छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

सिंह राशि- 

आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा।

लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं।

कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी।

कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।

व्यापार के लिए समय अच्छा है।

मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।

आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें