Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़shani mangal saturn mars horoscope rashifal future predictions

शनि-मंगल इन 3 राशियों को देंगे खुशखबरी, चमकेगा भाग्य का सितारा

  • ज्योतिषशास्त्र में शनि और मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। 1 जून को मंगल मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं और 12 जुलाई 2024 तक इसी में रहेंगे। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से शनि देव की तीसरी दृष्टि मंगल देव पर पड़ रही है और इससे कुछ राशि वालों को खूब लाभ हो रहा है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 June 2024 06:34 PM
share Share

 

ज्योतिषशास्त्र में शनि और मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। 1 जून को मंगल मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं और 12 जुलाई 2024 तक इसी में रहेंगे। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से शनि देव की तीसरी दृष्टि मंगल देव पर पड़ रही है और इससे कुछ राशि वालों को खूब लाभ हो रहा है। एक तरह जहां शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शुभ होने पर रंक भी राजा बन जाता है। आइए जानते हैं, शनि-मंगल किन राशियों को दे रहे हैं शुभ फल-

मेष राशि- आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें। यह सप्ताह कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि- कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुराने रोग खत्म होंगे। आर्थिक तंगी से विचलित होने सें बचें। आमदनी सामान्य रहेगी। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

कन्या राशि- आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य विकार संभव हैं, सचेत रहें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें