Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Horoscope Saturn Retrograde in Kumbh Rashi Rashifal These 3 Zodiac Signs get immese benefits

शनि की चाल से ये 3 राशियों पर धन वर्षा के संकेत, 15 नवंबर तक का समय गोल्डन पीरियड

  • Shani Retrograde Horoscope: शनि की चाल सभी मेष से लेकर मीन राशि तक पर अपना प्रभाव डालती है। इस समय शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और वक्री गति से संचरण कर रहे हैं। शनि की कुंभ राशि में वक्री स्थिति ने एक दुर्लभ राजयोग बनाया है। जानें इस राजयोग से किन राशियों को होगा लाभ-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम  Thu, 11 July 2024 08:10 AM
share Share

ज्योतिष शास्त्र में शनि की स्थिति बहुत मायने रखती है। इस करीब ढाई वर्ष में राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। शनि के 30 साल बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में उलटी चाल चलने की वजह से शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। शनि कुंभ राशि में 15 नवंबर 2024 तक वक्री रहेंगे। वक्री शनि के शश राजयोग का प्रभाव कुछ राशियों पर अत्यंत शुभ पड़ेगा और कुछ राशि वालों को नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें वक्री शनि से बना दुर्लभ राजयोग किन राशियों को देगा शुभ फल-

कब बनता है शश राजयोग: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि अपनी स्वराशि कुंभ या मकर में हो, अपनी उच्च राशि तुला में होकर जन्मकुंडली के केंद्र भाव में स्थित होते हैं तब शश राजयोग का निर्माण होता है।

वक्री शनि इन राशियों के लिए लाभकारी-

वृषभ राशि- शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं। शुक्र-शनि के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में शनि की वक्री स्थिति वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में आपके अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लग्न भाव में वक्री शनि ने शश राजयोग बनाया है। शनि के प्रभाव से आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है। आप अपनी मेहनत से आरामदायक स्थिति में भी पहुंचेंगे। अगर आप कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आप खूब मुनाफा कमाएंगे और तरक्की भी करेंगे।

वृश्चिक राशि- वक्री शनि वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा दिलाएंगे। यह समय आपके लिए हर दृष्टिकोण से शुभ रहने वाला है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रॉफिट होगा। कुछ पुराने निवेशों से अब आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें