वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 27 अप्रैल से 3 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है।

Scorpio Weekly Horoscope, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल- 3 मई, 2025): रोमांटिक रिलेशनशिप में परेशानियों को सुलझाने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सतर्क होकर कार्यों की जिम्मेदारी लें। अपने प्रयासों से सम्मानित किए जाएंगे। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।
लव राशिफल : प्रेमी को प्रेम और स्नेह दिखाएं। यह आपको भी वापस मिल सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में रिलेशनशिप को लेकर बातचीत करने का उत्तम समय है। कुछ लोगों को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा और कुछ फीमेल्स का विवाह होगा। आप रिलेशनशिप में गलतफहमी की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन परिस्थिति अनियंत्रित होने से पहले इसे सुलझाएं। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। कुछ फीमेल्स को प्रपोजल मिल सकता है। आपकी पुराने प्यार के पास वापस जाने का भी मौका मिल सकता है।
करियर राशिफल : अपने आदर्शों के साथ समझौता न करें। आप पर एथिक्स के साथ समझौता करने का दबाव पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसर्स, मीडिया पर्सन के बीच यह सामान्य समस्या रहेगी। प्रोडक्टिविटी से जुड़ी छोटी समस्याओं के बावजूद आपको करियर में सफलता मिलेगी। प्रमोशन या अप्रेजल संभव है। उद्यमियों को व्यापार के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह सप्ताह इसके लिए अच्छा है। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को मुस्कुराने की वजह मिल सकती है।
आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक योजना बनाने पर फोकस करना होगा। बजट की समीक्षा करने के लिए समय निकालें और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी बदलाव के तैयार रहें। जल्दबाजी में धन खर्च न करें और भविष्य के लक्ष्यों के लिए पैसे बचाएं। अगर जरूरत हो, तो आर्थिक मामलों में फाइनेंसशियल एडवाइजर की हेल्प मांगने में संकोच न करें। अनुशासन और धन का प्रबंधन होशियारी से करने पर आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य के मामले में ये सप्ताह अच्छा रहेगा। एलर्जी के अलावा कोई बड़ी समस्या आपको डिस्टर्ब नहीं करेगी। हालांकि, कुछ फीमेल्स को शाम को टू-व्हीलर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखें। इससे आपका मेंटल हेल्थ बेहतर होगा। योग व मेडिटेशन करें। इससे नींद से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)