Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Scorpio Horoscope Today 17 September 2024 aaj ka vrishchik rashifal

वृश्चिक राशिफल 17 सितंबर: आज प्यार के मामले में भाग्यशाली, विभिन्न स्रोतों से धन मिल सकता है

  • Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय, नई दिल्लीTue, 17 Sep 2024 02:07 AM
share Share

Scorpio Horoscope Today, वृश्चिक राशिफल 17 सितंबर 2024 : आज लव लाइफ को मजबूत बनाने पर अपना फोकस रखें। प्रोफेशनल लाइफ में कोई भी बड़ा मुद्दा आपकी परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं कर सकेगा। आज आर्थिक समृद्धि आपके साथ है। सेहत भी ठीक रहेगी। ज्योतिषाचार्य डॉ जे एन पांडेय से जानें आज का वृश्चिक राशिफल-

लव लाइफ: वृश्चिक राशि के जातक आज प्यार के मामले में भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। रिश्ते में शांति, ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें। अपनी फीलिंग्स को शेयर करें। आज आप प्यार के कुछ अच्छे मोमेंट्स का अनुभव कर सकते हैं। मुश्किलों को अपने शब्दों, इशारों, कार्यों और डिसीजन को प्रभावित न करने दें। एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ बिताएं और फ्यूचर के बारे में बात करें। मैरिड लोगों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन आपके माता-पिता समस्या को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।

करियर राशिफल: आज आपकी परफॉर्मेंस में आपकी मेहनत झलकेगी। कुछ टास्क आज काफी रिस्क भरे और चुनौती समान लग सकते हैं। आप इन टास्क को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अपनी मेहनत जारी रखें, जो आपको मैनेजमेंट की गुड बुक्स में रहने में भी मदद करेगी। जॉब चेंज करने के इच्छुक जातक आज नोटिस भी दे सकते हैं। दोपहर का समय जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स की मुश्किलें दूर होंगी। कुछ नई पार्टनरशिप भी बिजनेस कर रहे लोगों को नए स्थानों पर व्यापार बढ़ाने में मदद करेगी।

फाइनेंशियल लाइफ: आज आप समृद्ध महसूस करेंगे क्योंकि विभिन्न स्रोतों से धन मिल सकता है। सही व स्मार्ट फाइनेंशियल प्लान बनाएं, जिसमें आप किसी एक्सपर्ट की भी मदद ले सकते हैं। कुछ जातकों को परिवार में किसी उत्सव में योगदान देना पड़ सकता है। कोई कानूनी विवाद भी सुलझ सकता है, जिससे आपको पैसों के खर्च से राहत मिलेगी। धन का फ्लो बना रहेगा, जिससे आप कारोबार में किस्मत आजमा सकते हैं लेकिन रिसर्च के साथ। बिजनेस करने वालों को नए प्रमोटरों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जो व्यापार को बढ़ाने में मदद करेंगे।

हेल्थ राशिफल: आपको अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने की कोशिश करनी चाहिए। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। अपनी डाइट का ध्यान रखें और एक डाइट प्लान बनाएं। सिरदर्द, गले में दर्द और दांतों की समस्या जैसी छोटी-मोटी दिक्कतें आज नॉर्मल रहेंगी। बच्चे दिन के दूसरे भाग में मामूली चोटों की शिकायत कर सकते हैं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें