Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan Vastu Tips : follow these vastu remedies to get success and money

Vastu : सावन में करें वास्तु के ये 5 उपाय,सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

  • Sawan Vastu Tips : सावन में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए वास्तु से जुड़े कुछ उपायों को अपनाना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 23 July 2024 05:15 PM
share Share

Sawan Vastu Tips : सावन माह भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना के लिए बेहद शुभ समय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन में शिवजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तु में सावन माह से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि सावन में वास्तु के इन उपायों को अपनाने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं सावन में शिवजी की कृपा पाने के वास्तु उपाय...

सावन से जुड़े वास्तु उपाय :

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सावन माह में पति या पत्नी को शिवजी की पूजा-आराधना करना चाहिए और शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होती है।

भगवान शिव को बेलपत्र और बेल का पौधा अत्यंत प्रिय है। इस माह में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। साथ ही उत्तर-पूर्ण दिशा में बेल का पौधा लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता नहीं आती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु के अनुसार, सावन माह में घर के उत्तर दिशा में शिव परिवार की तस्वीर लगाना चाहिए, लेकिन शिव ताडंव मुद्रा या शिवजी के क्रोध वाली तस्वीर लगाने से बचना चाहिए।

सावन माह में घर में शिवलिंग स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। हालांकि, शिवलिंग स्थापित करते समय दिशा का खास ध्यान रखें। घर के उत्तर-पूर्व दिशा में शिवलिंग स्थापित करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सावन में घर के मुख्यद्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इस माह में रोजाना शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर बेलपत्र और जल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें