Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan 2024 Rashifal : these zodiacs will get lord shiva blessing on last sawan somwar 2024

सालों बाद सावन के आखिरी सोमवार पर बनेगा दुर्लभ संयोग,ये 4 राशियां पाएंगी लाभ, धन-धान्य का भरेगा भंडार

  • Sawan 2024 Rashifal : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2024 के आखिरी सावन सोमवार के दिन कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों पर शिवजी की विशेष कृपा रहेगी।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 Aug 2024 11:38 PM
share Share

Sawan 2024 Horoscope : सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हुई थी और अब सावन की समाप्ति को बस कुछ ही दिन बचे हैं। पंचांग के अनुसार, 19 अगस्त को सोमवार के दिन सावन का समापन होगा। सावन के आखिरी दिन सोमवार पड़ने के कारण इस दिन का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। शिवजी की प्रसन्न करने के लिए भक्तों के लिए यह आखिरी मौका होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस वर्ष सावन के आखिरी दिन कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। 19 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह दुर्लभ संयोग करीब 90 साल बाद बन रहा है। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं सावन के आखिरी दिन किन राशियों पर शिवजी रहेंगे मेहरबान...

मेष राशि : सावन के आखिरी सोमवार पर बनने वाले दुर्लभ संयोग से मेष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आपके धन से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से धन-समृद्धि हो जाएंगी। करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि : सावन का अंतिम सोमवार कर्क राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : सावन का आखिरी सोमवार सिंह राशि वालों के बिगड़े कार्य बना सकता है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। अचानक से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें