Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़saturn retrograde shani vakri till 13 november 2024 horoscope rashifal future predictions

शनि का वक्री रहना इन राशियों के लिए शुभ

  • इस समय शनिदेव वक्री अवस्था में हैं। यानी शनि की उल्टी चाल चल रही है। शनि 13 नवंबर तक वक्री ही रहेंगे। शनि के वक्री रहने से कुछ राशि वालों को विशेष फल की प्राप्ति हो रही है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमMon, 29 July 2024 04:35 PM
share Share

इस समय शनिदेव वक्री अवस्था में हैं। यानी शनि की उल्टी चाल चल रही है। शनि 13 नवंबर तक वक्री ही रहेंगे। शनि के वक्री रहने से कुछ राशि वालों को विशेष फल की प्राप्ति हो रही है। ज्योतिष में शनि को क्रूर और पापी ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों की वजह से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनि सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनि शुभ फल भी देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं शनि का वक्री रहना किन राशियों के लिए शुभ है-

मेष राशि

यह समय आपके लिए फलदायक रहेगा। 

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। 

भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।  

इस दौरान लव लाइफ अच्छी रहेगी।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

इस समय कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि

इस समय आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 

आपके बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। इस सप्ताह नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में लाभ करा सकते हैं। 

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

धन- लाभ होगा। 

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि 

यह समय आपके लिए शुभ है। 

इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर फोकस कर पाएंगे। 

भूमि-भवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 

रिश्तों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। 

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ है।

कन्या राशि

आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

परिवार के साथ समय बिताएंगे। 

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें