Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Saturn lunar eclipse horoscope 24 July 2024 these 5 zodiac signs will be most affected

आज 18 साल बाद दिखेगा शनि चंद्र ग्रहण का दुर्लभ नजारा, ये 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

  • Shani Chandra Grahan Effect: आसमान में 24 जुलाई 2024 की रात को शनि चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। शनि चंद्रग्रहण राशिफल की पांच राशियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा।

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दु‍स्तान टीमWed, 24 July 2024 08:44 AM
share Share

Shani Chandra Grahan 24 July 2024 Effect: शनि का गोचर या नक्षत्र परिवर्तन आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आप शनि के चंद्र ग्रहण के बारे में जानते हैं। 24 जुलाई 2024 को आसमान में शनि के चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। 18 साल बाद शनि के चंद्र ग्रहण की यह दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। जिस तरह से शनि राशिचक्र की सभी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं, ठीक उसी तरह से शनि के चंद्र ग्रहण का भी मानव जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि के चंद्र ग्रहण से पांच राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। जानें शनि का चंद्र ग्रहण कब, कहां और कितने बजे दिखाई देगा व किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव-

कब, कहां और कितने बजे दिखाई देगा शनि चंद्र ग्रहण: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 24 जुलाई की देर रात 01 बजकर 30 मिनट पर शनि चंद्र ग्रहण का दुर्लभ नजारा देखा जा सकेगा। रात 02 बजकर 25 मिनट पर शनि चंद्रमा के पीछे से निकलता हुआ दिखाई देगा।

शनि चंद्र ग्रहण का कहां दिखाई देगा: शनि चंद्र ग्रहण का नजारा भारत के अलावा श्रीलंका, म्यांमार, चीन और जापान में भी देखा जा सकेगा। शनि के चंद्रग्रहण की इस घटना को ‘लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न’ का नाम दिया गया है।

अक्टूबर में भी दिखेगा अद्भुत नजारा: खगोलीय जानकारों के अनुसार, शनि चंद्र ग्रहण की घटना को नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। 24 जुलाई 2024 के बाद 14 अक्टूबर 2024 को फिर से आसमान में यह अद्भुत नजारा दिखाई देगा।

ये पांच राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित: शनि का चंद्रग्रहण पांच राशियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इस समय शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ व मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि का चंद्र ग्रहण शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों पर अशुभ प्रभाव डालेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23-25 जुलाई तक शनि के साथ चंद्रमा रहेंगे, जिससे विष योग का संयोग बनेगा। इस अवधि में कुंभ, मकर, मीन, कर्क व वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यात्रा में कष्ट संभव है। सफलता पाने में कठिनाई हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें