Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Saturn, Horoscope Sun Guru, Moon, Mars, Venus Transit Mercury Budh Surya Shani Rashifal August Horoscope for 31 days

शनि, बुध, गुरु, सूर्य, शुक्र, चंद्र, मंगल चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, 31 दिन तक धन की होगी बरसात

  • Rashifal August Horoscope for 31 days : अगस्त के महीने में 5 बड़े ग्रहों की चाल बदलने जा रही है तो कुछ ग्रह राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में अगस्त महीने के 31 दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होंगे।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 30 July 2024 06:40 PM
share Share

Rashifal August Horoscope for 31 days : अगस्त के महीने में 5 बड़े ग्रहों की चाल बदलेगी। ग्रहों के राजा की सिंह राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति बनने जा रही है। अगस्त के महीने में शनि अपनी कुंभ राशि में वक्री चल चलेंगे, शुक्र सिंह से कन्या राशि में जाएंगे, गुरु वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, मंगल का राशि परिवर्तन मिथुन राशि में होगा। चंद्र देव सभी 12 राशियों में भ्रमण करेंगे, बुध वक्री हो जाएंगे और सूर्य सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। इसके साथ ही राहु मीन और केतु कन्या राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की चाल से बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, शश राजयोग, ससप्तमक योग, त्रिग्रही योग और गजकेसरी राजयोग जैसे कई शुभ योग बनने वाले हैं। ऐसे में ग्रहों की चाल से अगस्त का महीना 3 राशियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।

ये भी पढ़े:5 अगस्त से 24 दिनों तक बुध वक्री, 3 राशियों की किस्मत में लगेंगे 4 चांद

वृश्चिक राशि

सूर्य, शुक्र और बुध की युति कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहने वाला है। वहीं, बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

तुला राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य, शुक्र और बुध की चाल बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। आपको अपनी इंकम बढ़ाने के कई नए सोर्स नजर आएंगे। इस महीने आपको हर काम में सफलता मिलेगी। करियर लाइफ में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, पार्टनर या लवर के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे।

ये भी पढ़े:आने वाले 291 दिन 3 राशियों के लिए वरदान समान, राहु की चाल करेगी मालामाल

मेष राशि

बुध, शुक्र और सूर्य की युति तुला राशि के लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। ग्रहों की चाल बदलने से इस राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। खर्च पर पकड़ बनाए रखने की जरूरत है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। मुश्किल घड़ी में आपको अपने घर-परिवार का साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें