Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़saptahik rashifal weekly horoscope 12-18 august 2024 future predictions rashi parivartan bhavishyafal

Horoscope : कल से शुरू होंगे इन 8 राशियों के अच्छे दिन, 7 दिनों तक खूब मनाएंगे जश्न, धन- संपदा में होगी वृद्धि

  • Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSun, 11 Aug 2024 09:53 AM
share Share

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेंष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। धैर्यशीलता में कमी  आ सकती है, अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे, संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।  आय के स्रोत बाधित रहेंगे, खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप रिश्ते में है तो साथी संग रिश्ते को आगे बढ़ने का यह एक बेहतर अवसर है। पार्टनर लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी दूर होगी और एक नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत होगी। यदि अभी आपकी शादी नहीं हुई है तो आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में एक नई ताजगी और खुशियां लाने का कारण बन सकता है।

वृषभ राशि- माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ प्यार और रोमांस से भरपूर होगी। लव लाइफ में कई बदलाव भी आएंगे, जो आपके दिलों की धड़कनें बड़ा सकता है और आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। यह लव लाइफ में जोश भरने का समय है। वृषभ राशि के सिंगल लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए या क्लब जाना चाहिए और नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

मिथुन राशि- काम के प्रति समर्पित रहना जरूरी है, लेकिन लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। व्यवसाय को लेकर ज्यादा तनाव आपके साथी को आपसे दूर कर सकता है, इन चीजों पर विचार करने का समय निकालें। पार्टनर को समय ना दे पाने के कारण रिश्ते में बेचैनी और अधूरेपन की भावना महसूस हो सकती है। इसलिए प्यार और काम में संतुलन बनाने का प्रयास करें। संपत्ति से आय में वृद्धि होगी, माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है, धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। संपत्ति से आय के स्रोत विकसित होंगे। 

कर्क राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। धर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इच्छाविरुद्ध कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, संतान को कष्ट रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी संभव है, खर्चों में वृद्धि होगी। साथी से अपने विचारों के बारे में बेझिझक बात करें। अपनी भावनाओं को साझा करने से भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। जैसे सप्ताह बीतेगा, आपकी रिश्ते में स्वतंत्रता की भावना स्थिरता की इच्छा से टकरा सकती है। इस स्थिति में साथी के प्रति ईमानदारी और स्वतंत्रता की आवश्यकता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें। साथी संग वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह राशि- इस सप्ताह आपका साथी रिश्ते के भविष्य को लेकर आपत्ति व्यक्त कर सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। बिना जज किए हुए साथी की चिंताओं और डर को समझने की कोशिश करें। यह सप्ताह रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाने और साथी के प्रति सीरीयस होने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं, भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें, वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष प्रायोजन से लंबे समय के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कन्या राशि- दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, अपनी भावनाओं में वश में रखें, आत्म संयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शांति रहेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा, संतान की दायित्वों की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको साथी संग यादगारों पलों को बनाने का विशेष अवसर मिलेगा। आज आप और आपके पार्टनर एक साथ कहीं घूमने जाने या शाम को एक साथ आरामदायक पल बिताने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं, जो आपके रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाने में मदद करेगा।

तुला राशि- शैक्षिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों के  प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक स्थान पर सत्संगआदि कार्यक्रम में जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। आपका नाजुक स्वभाव अक्सर आपको दिले के मामलें में संभल कर रहने को प्रेरित करता है। हालांकि, इस सप्ताह सितारे आपको ईमानदारी और जिम्मेदारी लेने को प्रोत्साहित करते हैं। यह बदलाव साथी संग रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करेगा। 

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें, धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें, क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे, शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। इस सप्ताह आप बिना सबूत के साथी पर आरोप लगा सकते हैं, लेकिन याद रखें कि रिश्ते ईमानदारी से बातचीत और विश्वास पर चलते हैं। साथी को बुरा मानने के बजाय उनसे बातचीत करें और गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें। इस सप्ताह साथी के प्रेम-भावों को समझने और उनकी प्रशंसा कर सकते हैं।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी, भवन सुख का विस्तार होगा, मात-पिता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे, वस्त्रादि उपहार स्वरूप मिल सकते हैं। लव लाइफ में भावनाओं में स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है। साथी की विचारों को समझने का प्रयास करें। ब्रह्मांड आपके प्रयासों की सराहना करेगा और लव लाइफ में नई स्पष्टता और रौनक लाने में मदद करेगा। आज आप लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने का निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

मकर राशि- आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में बाधा महसूस कर सकते हैं, इससे आपको शुरुआत में निराशा हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह बढ़ेगा, आपको महसूस होगा कि यह आपको पार्टनर को समझने में मदद कर रहा है। बातचीत के जरिए साथी से अपने इच्छाओं को साथी से बताने का प्रयास करें। इससे रिश्ते में आप नई खुशी महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध के अतिरेक से बचें। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना भी बन रही है। 

कुंभ राशि- वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा, मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। पार्टनर संग अपनी इच्छाओं, सपनों और योजनाओं के बारे में साझा करने में संकोच ना करें। इससे आपका रिश्ता गहरा होगा और प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं यह साहसी होने का समय है। खुद पर विश्वास रखें और जिसको आप लंबे समय से पंसद कर रहे हैं उनसे अपनी भावनाओं को ईमानदारी से व्यक्त करें।

मीन राशि- मानसिक शांति रहेगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें, माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप एक ऐसी लव लाइफ के हकदार है जो खुशियों और उन्नति से भरपूर हो। अतीत के बारे में ज्यादा बातचीत करने और अपने दुखों को साझा करने से आप भले ही बेहतर महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह वर्तमान साथी संग आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। अपने पिछले अनुभवों से सबक लें और अपने वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें