धनु राशिफल 28 अप्रैल 2025: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
Today Sagittarius Horoscope 28 April 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Sagittarius Horoscope Today, धनु राशिफल 28 अप्रैल 2025: नए प्रोफेशनल टास्क आपको बिजी रखेंगे। आज प्यार को ज्यादा टाइम दें और सुनिश्चित करें कि आपका लवर खुश रहे। आप ज्यादा आर्थिक निवेश पर विचार कर सकते हैं। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।
वृश्चिक लव राशिफल- लव अफेयर में छोटी-मोटी परेशानियों की उम्मीद कर सकते हैं और सुनिश्चित करें कि दिन खत्म होने से पहले आप उन्हें हल कर लें। आपका लवर भी आज जिद्दी हो सकता है जो अनबन का कारण बन सकता है। धनु राशि के कुछ जातक एक्स लवर के साथ विवाद सुलझा लेंगे और पुराने लव अफेयर भी फिर से शुरू हो जाएंगे। जो लोग रिश्ते को आगे बढ़ाने का प्लान बना रहे हैं उन्हें माता-पिता से मंजूरी मिल सकती है। आप लवर को महंगे गिफ्ट्स से भी सरप्राइज कर सकते हैं। आज बेकार की बातचीत से बचें और फालतू बातों पर बहस में नहीं पड़ें।
वृश्चिक करियर राशिफल- जब आप क्लाइंट सेशन या टीम मीटिंग में शामिल हों तो सतर्क रहें क्योंकि आपसे परफॉर्मेंस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। आपको टाइट डेडलाइन के साथ कुछ महत्वपूर्ण टास्क करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। आप नौकरी के सिलसिले में ट्रैवल करेंगे जबकि कुछ नौकरी पेशा करने वाले क्लाइंट के ऑफिस भी जाएंगे। जो लोग नौकरी छोड़ने की प्लानिंग बना रहे हैं वे आत्मविश्वास से पेपर डाल सकते हैं। बिजनेसमैन बिना ज्यादा दबाव के आत्मविश्वास से नए कॉन्सैप्ट पेश कर सकते हैं। हायर एजुकेशन में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल- समृद्धि आज आपकी साथी रहेगी और इससे आपको महत्वपूर्ण फैसला लेने में भी मदद मिलेगी। पुराना निवेश दिन के दूसरे भाग में अच्छा रिटर्न दिला सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार को बड़ी रकम उधार नहीं दें, क्योंकि आपको रकम वापस पाने में दिक्कत होगी। जो लोग विदेश में पढ़ रहे हैं उन्हें ट्यूशन फीस का पेमेंट करने के लिए अपने माता-पिता से आर्थिक मदद की जरूरत होगी। आप किसी जरूरतमंद दोस्त या भाई-बहन की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं।
वृश्चिक सेहत राशिफल- सेहत से जुड़े हर मुद्दे का गंभीरता से ध्यान रखें। जिन लोगों को कार्डियक संबंधी बीमारियों का इतिहास है, उन्हें दिन के पहले भाग में सतर्क रहना चाहिए। कुछ बड़े-बुजुर्गों को सांस से जुड़ी परेशानियों की भी शिकायत होगी। आज आपको स्किन से जुड़ी एलर्जी भी हो सकती है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)