धनु राशिफल 25 अप्रैल : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Sagittarius Horoscope Rashifal 25 April 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 25 अप्रैल 2025: आज धनु राशि वालों को लाइफ के कई क्षेत्रों में विकास के अवसर मिलने की संभावना है। प्रयास से इमोशनल रिश्तों को गहरा किया जा सकता है, जबकि प्रोफेशनल लाइफ में आशाजनक ग्रोथ हो सकती है। आर्थिक तौर पर नई रणनीतियों पर विचार करने का दिन है। सेहत के नजरिए से अपने शरीर की बात सुनने से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी।
लव राशिफल- लव अफेयर को सरल और सूक्ष्म रखें। सुनिश्चित करें कि आपका लवर आज खुश है और इससे जीवन में शांति भी आएगी। एक साथ ज्यादा समय बिताने पर विचार करें जहां आप उन एक्टिविटी में भी शामिल होंगे जो आप दोनों को पसंद हैं। कुछ सिंगल धनु राशि के लोग भी एक्स लवर के साथ मुद्दों को सुलझाने में भाग्यशाली रहेंगे और पुराने लव अफेयर भी फिर से शुरू हो जाएंगे। शादी के लिए सहमति पाने के लिए आप अपने माता-पिता से लव अफेयर पर भी बातचीत कर सकते हैं।
करियर राशिफल- दिन का पहला भाग प्रोडेक्टिव नहीं हो सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ चीजें पटरी पर आ जाएंगी। जिन लोगों के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं उन्हें आज मीटिंग और फैसला लेने में ज्यादा समय बिताना पड़ सकते हैं। आपको अपने कलीग और सीनियर्स के साथ हेल्दी रिश्ते बनाने का सुझाव दिया जाता है। व्यवसायियों को अपने बाजार को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और जिन लोगों के लिए आज इंटरव्यू शेड्यूल है, वे भी सफल हो जायेंगे। छात्र परीक्षाओं में सफल होंगे जबकि कलाकारों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे।
आर्थिक राशिफल- धन लाभ होगा और आप आज पेंडिंग रकम चुकाने में सफल होंगे। लग्जरी आइटम पर खर्च करने से बचना अच्छा है, आप घर के रेनोवेशन या वाहन खरीदने की प्लानिंग पर आगे बढ़ सकते हैं। आप किसी भाई-बहन या मित्र की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति से जुड़ी बातचीत से बचें। कुछ व्यापारियों को अच्छा रिटर्न मिलेगा और वे कई क्षेत्रों में निवेश करने के इच्छुक भी होंगे।
स्वास्थ्य राशिफल- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हाईपरटेंशन या डायबिटिक की समस्या वाले बड़े-बुजुर्गों को छोटी-मोटी परेशानी हो सकती हैं और उन्हें डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होगी। बुरी सोच वाले लोगों से दूर रहें और इसके बजाए क्रिएटिव चीजों पर समय बिताएं। आपको जंक फूड छोड़ देना चाहिए और प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। वाहन चलाते समय सभी ट्रैफिक रूल्स का पालन करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)