धनु राशिफल 17 मार्च : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
- Sagittarius Horoscope Rashifal 17 March 2025 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 17 मार्च 2025: साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और निवेश से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें।
लव राशिफल : रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। साथी से अपने इमोशन्स शेयर करें। उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ सुहाने पलों को यादगार बनाएं। उनका ख्याल रखें। साथी का सम्मान करें। उन्हें थोड़ा पर्सनल स्पेस दें । इससे रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। आज शाम तक पार्टनर के साथ वीकेंड वेकेशन का प्लान बना सकते हैं या रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
करियर राशिफल : कार्यों के प्रेशर को समझदारी से हैंडल करें। कुछ जातक अच्छे पैकेज के साथ नया ऑर्गनाइजेशन ज्वॉइन कर सकते हैं। आप जॉब से जुड़ी दिक्कतों को सुलझाने के लिए अपना ओपिनियन रख सकते हैं। जिन लोगों का जॉब इंटरव्यू है, वह बिना किसी डर के शामिल हों। रिजल्ट पॉजिटिव रहेगा। आपको काम के सिलसिले में ट्रैवल भी करना पड़ सकता है। आपको अपने कम्युनिकेशन स्किल से क्लाइंट से बातचीत के दौरान बहुत मदद मिलेगी। उद्यमियों को नया बिजनेस लॉन्च करने के लिए ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है। अथॉरिटी से जुड़ी कुछ समस्या बिजनेस में परेशानियां ला सकती हैं।
आर्थिक राशिफल : आर्थिक सफलता मिलेगी। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। इससे आपको निवेश से जुड़े फैसले लेने में मदद मिलेगी। आज आप रियल एस्टेट में निवेश करने के मौकों का लाभ उठा सकते हैं। जिससे फ्यूचर में अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी अच्छा है। बिजनेसमेन को नए आइडियाज को लॉन्च करने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।
स्वास्थ्य राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ज्यादा दिक्कतें नहीं रहेंगी। महिलाओं को किचन में काम करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। सब्जी काटते वक्त उंगलियों में चोट लग सकती है। बच्चों को गले में खराश की समस्या हो सकती है। हेल्दी डाइट लें। तंबाकू और एल्कोहल के सेवन से परहेज करें। साथ ही वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।