Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलtoday horoscope 21 july 2024 Aaj Ka Rashifal guru purnima lucky mesh to kumbh meen rashi bhavishyafal

Aaj Ka Rashifal 21 जुलाई : गुरु पूर्णिमा पर ये राशियां रहेंगी लकी, मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद

Horoscope 21 July 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 जुलाई को Sunday है। Sunday का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Anuradha Pandey ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, गोरखपुरSun, 21 July 2024 06:23 AM
share Share

 गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति उत्तम है। गुरु और मंगल वृषभ राशि में। सूर्य, शुक्र कर्क राशि में। बुध सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में और मीन राशि में राहु का गोचर चल रहा है।

राशिफल-

मेष राशि- लाभप्रद समय का निर्माण हो रहा है। यात्रा का संयोग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। स्वास्थ्य में भी लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- बचकर पार करें। समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य पर ध्यान पूर्ण ध्यान रखें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

कर्क राशि- शुभता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे और मार्ग में थोड़ा अवरोध के साथ आगे बढ़ेंगे आप। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावुक बने रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा ज्यादा मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। घरेलू सुख बाधित है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। स्वास्थ्य ठीक दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है, प्रेम संतान मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आर्थिक उत्थान करेंगे। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा होगा। अभी निवेश से बचें और वाणी पर लगाम लगाएं। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। सौम्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। जरूरत की वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। जो चाहेंगे वैसा होगा। शुभ समय। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- मन बेचैन रहेगा। घबराहट बनी रहेगी। खर्च की अधिकता होगी। अज्ञात भय सताएगा। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार सब ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति सुलझेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से कुछ खुशहाल व्यावसायिक समाचार मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार सब अच्छा दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें