Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलshani shukra samsaptak yog august rashifal prediction

shani shukra samsaptak yog: 25 अगस्त तक इन राशियों की लाइफ लेगी यू-टर्न , अचानक होने लगेगा फायदा ही फायदा

समसप्तक योग व्‍यक्‍ति को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्‍ति होती है। शुक्र-शनि का समसप्तक संबंध ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस योग का बारह राशियों पर पड़ने वाला है प्रभाव

Anuradha Pandey ज्योतिर्वद डॉ समीर उपाध्यायTue, 6 Aug 2024 04:50 PM
share Share

शुक्र ग्रह ने 31 जुलाई, 2024 को दोपहर 02.35 पर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है, वहां यह 24/25अगस्त की रात्रि 01.17 रहेंगे। शुक्र के ठीक सप्तम कुंभ राशि में शनि पहले से वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शुक्र-शनि का समसप्तक दृष्टि संबंध 31 जुलाई से 25 अगस्त, 2024 तक रहेगा। शुक्र और शनि का मेल दिलाता है धन-वैभवयदि कुंडली में शुक्र और शनि एकसाथ हों और अन्‍य सभी ग्रह भी शुभ स्‍थान में बैठे हों तो उस व्‍यक्‍ति को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्‍ति होती है। शुक्र-शनि का समसप्तक संबंध ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस योग का बारह राशियों पर पड़ने वाला है प्रभाव

मेष आर्थिक लाभ। घर में मांगलिक कार्य। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति। कार्य की प्रकृति में परिवर्तन। स्वास्थ्य कार्य पर खर्च की अधिकता।

वृष महत्वपूर्ण कार्य में सफलता। मान-सम्मान। अतिरिक्त कार्य प्रभार। आर्थिक तरक्की। कुछ पुरानी समस्या का समाधान। पराक्रम बढ़ेगा।

मिथुन शुभ-अशुभ दोनों प्रभाव। संतान पक्ष से शुभ समाचार। स्वास्थ्य एवं मरम्मत कार्य पर खर्च। सभी कार्यों में धैर्य से काम लें।

कर्क नए कार्य में संलग्नता या पूंजी निवेश। नई खरीदारी। घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्या। खर्च की अधिकता। संबंध में अस्थिरता।

सिंह नए संबंध। नई साझेदारी। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक अशांति। नए कार्य से आर्थिक लाभ।

कन्या शुभ-अशुभ दोनों। देनदारी, विवादित मामलों एवं स्वास्थ्य समस्या से निपटारा। नए कार्य में संलग्नता। परिवार में मांगलिक कार्य।

तुला रुके काम में अच्छी प्रगति। अचानक लाभ। कुछ पूर्वानुमान संबंधी कार्य में गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक नई साझेदारी। नई खरीदारी। नए कार्य में पूंजी निवेश। कार्यों में आखिरी मौके पर बाधा।

धनु विवादित मामलों में सफलता। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान। थोड़ी अशांति। आर्थिक तरक्की।

मकर तरक्की। लाभकारी परिवर्तन। मान-सम्मान की प्राप्ति। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता। परिवार में मांगलिक कार्य। शुभ समाचार की अधिकता।

कुंभ भाग्य का साथ। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता। लाभकारी यात्रा। पुराने कार्यों की वाहवाही मिलेगी। बड़ा आर्थिक लाभ। साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी।

मीन परिवार में कुछ विवाद एवं स्वास्थ्य समस्या। मरम्मत, स्वास्थ्य एवं निर्माण कार्य पर खर्च की अधिकता। जोखिमपूर्ण कार्य एवं बड़े पूंजी निवेश में सतर्कता बरतें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें