Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलShani margi Note 15th November 2024 date problems of shani sadesati zodiac signs will go away dhan varsha yog

Shani margi: नोट कर लें 15 नवंबर का दिन, इन राशियों की दूर होनें लगेंगी दिक्कतें, धन वर्षा के भी योग

कार्तिक मास की पूर्णिमा यानी 15 नवंबर का दिन बहुत ही खास है। यह पूर्णिमा है इसलिए खास नहीं है, बल्कि इसका संबंध ग्रह गोचर से है और इस एक बड़ा ग्रह अपनी गति में बदलाव करने वाला है।

Anuradha Pandey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम  Thu, 11 July 2024 12:00 AM
share Share

कार्तिक मास की पूर्णिमा यानी 15 नवंबर का दिन बहुत ही खास है। यह पूर्णिमा है इसलिए खास नहीं है, बल्कि इसका संबंध ग्रह गोचर से है और इस एक बड़ा ग्रह अपनी गति में बदलाव करने वाला है। हम बात कर रहे हैं शनि देव की। शनिदेव अभी वक्री हैं। हाल ही में 29 जून को शनि वक्री हुए हैं। शनिदेव के वक्री होने से कईराशियों के लिए पर्सनली, फाइेंशियली, प्रोफेसनल कई परेशानियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अभी इन राशियों को 15 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है और इस दिन शनिदेव मार्गी हो रहे हैं। शनिदेव के मार्गी होने से शनि साढ़ेसाती वाली राशियों की परेशानियां खत्म होंगी। आइए जानते हैं कि शनि साढ़ेसाती वालों पर शनि के मार्गी होने का प्रभाव होता है। 

किन राशियों को होगा फायदा
शनि के मार्गी होने पर 15 नवंबर के बाद से कुंभ, मीन और मकर राशि के लोग प्रेम और सद्भाव का अनुभव होने की उम्मीद कर सकते हैं। आपके अपने पार्टनर के साथ भी रिश्ते सुलझ जाएंगे। इतने समय जो आप तनाव फील कर रहे थे, वो भी अब खत्म होगा और खुशी महसूस करेंगे। आपके करियर के संबंध में जो दिकक्तें थीं, वो धीरे-धीरे खत्म होंगी और आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। जिन राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या थी उन्हें भीवक्री शनि परेशान करते हैं, लेकिन शनि न्यायदाता कहे जाते हैं वे आपको आपके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर कर्म अच्छे हैं, तो शनि भी आपके साथ अच्छा ही करेंगे।

किस पर होती है शनि की साढ़ेसाती
शनि की साढ़ेसाती उस राशि पर होती है जिस पर शनि उस साल रहते हैं, इसके अलावा उससे एक राशि ऊपर और उससे एक राशि नीचे भी शनि साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें