Vakri Mangal: 7 दिसंबर को मंगल होंगे वक्री, 24 फरवरी तक इन राशियों पर डालेंगे अशुभ प्रभाव
- Vakri Mangal Rashifal 2024: दिसंबर में मंगल वक्री स्थिति में आ जाएंगे। मंगल के उलटी चाल चलने से कई राशियों को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। जानें वक्री मंगल किन राशियों को देंगे अशुभ फल-

Vakri Mangal Horoscope 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल 7 दिसंबर से कर्क राशि में उलटी यानी वक्री चाल शुरू करेंगे। वक्री मंगल मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल जब वक्री चाल चलते हैं, तो कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल जिस राशि के प्रथम, द्वितीय, पंचम, सप्तम, नवम व व्यय भाव में गमन करेंगे, उनके लिए हानिकारक सिद्ध होंगे। जानें मंगल की वक्री चाल किन राशियों पर डालेगी अशुभ प्रभाव-
वक्री मंगल का समय- द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल 07 दिसंबर 2024, शनिवार को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर वक्री होंगे और 24 फरवरी 2025, सोमवार को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मार्गी होंगे।
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए वक्री मंगल मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। घर में तनाव का माहौल हो सकता है। ऑफिस में कलीग के साथ अनबन के संकेत हैं। व्यापारियों को थोड़ी सतर्कता के साथ काम करना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। सेहत पर नजर रखें।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के मंगल हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं। मंगल की उलटी चाल के दौरान अशुभ फल महसूस हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को कष्ट महसूस हो सकता है। नौकरी चाकरी में दिक्कत आ सकती है। कार्यों में विघ्न-बाधा आ सकती है।
3. धनु राशि- धनु राशि वालों को मंगल की उलटी चाल परेशान कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। भाई-मित्रों में विवाद हो सकता है। शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
4. मीन राशि- मीन राशि के जातकों की वाणी प्रभावित हो सकती है। आर्थिक हानि के संकेत हैं। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। सरकारी तंत्र के नुकसान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाद-विवाद से बचें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।