Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Vakri Budh in Leo Mercury retrograde horoscope will transform these 4 zodiac signs from paupers to kings

बुध की वक्री और मार्गी चाल इन 4 राशियों के लिए बहुत शुभ

  • Vakri budh rashifal 2024: ग्रहों के राजकुमार इस समय वक्री चाल से सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं। 24 दिन उलटी चाल चलने के बाद बुध मार्गी यानी सीधी चाल शुरू करेंगे। बुध की सीधी व उलटी चाल कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाली है। जानें इन राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 5 Aug 2024 06:14 PM
share Share

Vakri budh rashifal 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय वक्री अवस्था में विराजमान हैं। करीब 24 दिन वक्री यानी उलटी चाल चलने के बाद बुध मार्गी होंगे। बुध 28 अगस्त को मार्गी हो जाएंगे। चाल में बदलाव होने के बाद बुध राशि परिवर्तन भी करेंगे। 22 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 4 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 23 सितंबर को बुध कन्या राशि में गोचर होगा। बुध की वक्री व मार्गी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें अगस्त में बुध की सीधी व उलटी चाल किन राशियों पर डालेगी शुभ प्रभाव-

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों को करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह अवधि मुनाफे वाली रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। पुराना वाद-विवाद सुलझ सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध की वक्री व मार्गी चाल शुभ रहने वाली है। मिथुन राशि वालों को अपनी फील्ड में टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रभावी लोगों से मुलाकात संभव है। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

3. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध की चाल अत्यंत लाभकारी रहने वाली है। आप आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो प्रयास करेंगे,उनमें सफलता हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा में लाभ होगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

4. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय फायदेमंद रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें