Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Mangal Gochar in gemini From August 26 the fortunes of these 3 zodiac signs will improve

26 अगस्त से इन 3 राशियों की किस्मत में लगेंगे 4 चांद, अक्टूबर तक का समय स्वर्णिम काल

  • Mangal Gochar Rashifal: मंगलदेव अगस्त में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगलदेव के मिथुन राशि में जाते ही कई राशि के जातकों के जीवन में मंगल ही मंगल होगा। जानें मंगल गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 2 Aug 2024 04:08 PM
share Share

Mangal Gochar in Gemini: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। भूमिपुत्र मंगल ऊर्जा व साहस के कारक हैं। अगस्त में मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। मंगल का मिथुन राशि में गोचर 26 अगस्त को दोपहर 03:40 बजे होगा। मंगल का मिथुन राशि में गोचर मकर समेत कुछ राशियों को जीवन में अपार सफलता के साथ धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। जानें मंगल का मिथुन राशि में गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी-

मिथुन राशि में कब तक रहेंगे मंगल- मंगल मिथुन राशि में 19 अक्टूबर 2024 तक रहेंगे और 20 अक्टूबर को दोपहर 02:46 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे।

मंगल का मिथुन राशि में गोचर इन 3 राशियों के लिए लाभकारी-

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए मंगल गोचर सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस गोचर के प्रभाव से आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी। आय के नए-नए सोर्स आपके सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय बढ़ने से आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। संपत्ति में निवेश के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है।

2. सिंह राशि- मंगल गोचर सिंह राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भाग्यवश आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे आपको धन लाभ होने के आसार हैं। छात्रों के लिए अच्छा समय है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों को मंगल गोचर से अच्छे परिणाम मिलेंगे। मंगलदेव की कृपा से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। व्यापारियों के लिए यह अवधि मुनाफे वाली रहने वाली है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धन का आवक बढ़ेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें