Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Janmashtami Horoscope today big change Mars transit gemini mangal gochar zodiac

आज इस ग्रह का बड़ा परिवर्तन, शनि के साथ नवम पंचम योग भी, 12 राशियों पर असर

  • Rashifal Mars tansit मंगल के इस परिवर्तन का चराचर जगत सहित सभी प्राणियों पर व्यापक प्रभाव दिखाई देगा । इसी क्रम में मेंष से लेकर मीन तक सभी जातकों पर निम्न प्रभाव दिख सकता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठीMon, 26 Aug 2024 04:45 PM
share Share

भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि 26 अगस्त 2024, जन्माष्टमी दिन सोमवार को दिन में 4:10 के बाद ग्रहों में सेनापति मंगल का गोचरीय परिवर्तन शुक्र की राशि वृष से बुध की राशि मिथुन में होगा । मंगल को आग, ऊर्जा, भूमि, भवन, वाहन, पराक्रम, विजय, कीर्ति, युद्ध, साहस, जीवन, शक्ति, क्रोध, उत्तेजना का कारक ग्रह माना जाता है। 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार तक मंगल मिथुन राशि में विद्यमान रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेगा। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी मंगल शनि के साथ मिलकर नवम- पंचम योग बनाएंगे। स्वतंत्र भारत के लग्न के अनुसार देखा जाए तो व्यय एवं सप्तम भाव के कारक होकर मंगल धन भाव में गोचर आरंभ करेंगा। कुछ राशियों को अचानक धन लाभ होगा, आपके लिए यह गोल्डन टाइम होगा। देश के लिहाज से देखा जाए तो परिणाम स्वरूप राष्ट्र के कोष में वृद्धि होगा तथा राष्ट्र का टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा। व्यापारिक गतिविधियों में व्यापक विस्तार एवं लाभ की स्थिति बन सकती है। साझेदारी के कार्यों से लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी महिला व्यक्तित्व के द्वारा भारत का नाम ऊंचा किया जा सकता है। भारतवंशी किसी राजनीतिक व्यक्तित्व द्वारा भारत के सम्मान में वृद्धि किया जा सकता है। अर्थात विदेश में रह रहे भारतीयों में किसी महिला द्वारा ऐसा कार्य किया जा सकता है। जिससे भारत का सम्मान बढ़ जाए।

 

ये भी पढ़े:कुंभ राशिफल 26 अगस्त 2024:आज पैसों के मामले में एकस्ट्रा केयरफुल रहें
ये भी पढ़े:मीन राशिफल 26 अगस्त 2024:आज बिग इंवेस्टमेंट से दूर रहें

मंगल के इस परिवर्तन का चराचर जगत सहित सभी प्राणियों पर व्यापक प्रभाव दिखाई देगा । इसी क्रम में मेंष से लेकर मीन तक सभी जातकों पर निम्न प्रभाव दिख सकता है।

मेष :- पराक्रम में वृद्धि की स्थिति बनेगी। भाई बहनों एवं मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त हो सकता है। मनोबल में नकारात्मकता आ सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग बनेगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अचानक क्रोध में वृद्धि हो सकती है। पुरुषार्थ में वृद्धि होगा। कार्यस्थल पर दायित्व वृद्धि संभव। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बनेगी।

वृष :- पारिवारिक कार्यों में वृद्धि। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव। जीवनसाथी से लाभ की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध में प्रगति सम्भव। परिवार में नया कार्य होने से प्रसन्नता की स्थिति बनेगी । संतान पक्ष से सकारात्मक लाभ संभव। पेट की समस्या के कारण तनाव सम्भव। अध्ययन अध्यापन में सामान्य अवरोध संभव । कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

मिथुन :- क्रोध तथा झल्लाहट वृद्धि होगी। सीने की तकलीफ, घबराहट, ब्लड प्रेशर, आदि में वृद्धि के कारण तनाव संभव। जमीन, जायदाद, गृह, वाहन को लेकर कार्य में वृद्धि परंतु तनाव भी संभव। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर अथवा जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर तनाव संभव। प्रेम संबंधों में सामान्य टकराव संभव। पेट की समस्या के कारण मानसिक तनाव संभव।

कर्क :- पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी । भाई, बहनों, मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बनेगी। शत्रु पराजित होंगे। परिश्रम में सामान्य अवरोध की स्थिति बनी रहेगी। अध्ययन अध्यापन में अवरोध तथा अचानक खर्च वृद्धि संभव। क्रोध में वृद्धि की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में सामान्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साझेदारी के कार्यों से लाभ की स्थिति।

सिंह :- व्यापारिक वृद्धि एवं विस्तार का योग बनेगा । अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। जमीन, जायदाद, अचल संपत्ति, गृह एवं वाहन के क्षेत्र से लाभ की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय पर अनुकूल रहेगा। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगा। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बनेगी। शत्रुओं पर विजय की स्थिति बनेगी। रोग तथा कर्ज से मुक्ति का योग बनेगा।

कन्या :- परिश्रम में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी। कार्यस्थल पर तनाव की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में अचानक अवरोध संभव है। पराक्रम एवं पुरुषार्थ में प्रगति होगा। क्रोध में अचानक तीव्रता संभव है। मानसिक व्यग्रता में वृद्धि संभव। संतान पक्ष को लेकर सामान्य तनाव संभव। अध्ययन अध्यापन में अवरोध की स्थिति। घबराहट अथवा सीने की तकलीफ में वृद्धि। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता।

तुला :- पराक्रम पुरुषार्थ एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। भाई बहनों तथा मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगति होगा। दांपत्य जीवन में प्रगति की स्थिति बनेगी। साझेदारी के कार्यों में वृद्धि की स्थिति बनेगी। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगा। क्रोध में वृद्धि होगा। घरेलू कार्यों में वृद्धि होगी। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से लाभ की संभावना बनेगी।

वृश्चिक :- मनोबल में नकारात्मकता अथवा कमी हो सकती है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि हो सकता है। घरेलू कार्यों पर खर्च हो सकता है। धन संबंधित कार्यों में प्रगति हो सकती है, अचानक धन लाभ के साथ पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। आर्थिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा। व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा । अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्यगत कारणों से तनाव हो सकता है।

धनु :- अध्ययन अध्यापन एवं डिग्री के लिए समय अनुकूल रहेगा । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में सफलता या प्रगति की संभावना बनेगी। मानसिक उलझन की स्थिति बन सकती है। जीवन साथी पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। क्रोध में अचानक वृद्धि हो सकती है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। घरेलू कार्यों को लेकर के मन में अप्रसन्नता हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में अवरोध संभव।

मकर :- सुख के संसाधनों में अवरोध हो सकता है। जमीन, जायदाद, गृह एवं वाहन सुख में अवरोध अथवा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बनेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति की स्थिति बनेगी। दूरस्थ यात्रा पर खर्च होगा। आंखों की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। कार्यों में सामान्य अवरोध संभव है। अचानक क्रोध में वृद्धि की संभावना बनेगी।

कुंभ :- सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगा। बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा। अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़ेगी तथा डिग्री आदि के लिए समय अनुकूल रहेगा। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। अचानक धन लाभ प्राप्ति का योग बनेगा। अचानक खर्च का भी योग बनेगा। दूरस्थ यात्रा एवं धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव। कार्यस्थल पर पद वृद्धि एवं परिवर्तन संभव।

मीन :- जमीन, जायदाद, अचल संपत्ति, गृह एवं वाहन के सुख में वृद्धि की संभावना। माता के स्वास्थ्य को लेकर सामान्य तनाव संभव। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। अचानक क्रोध में वृद्धि संभव। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में तनाव अथवा अवरोध की स्थिति बनेगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ हो सकता है। दैनिक आय में वृद्धि होगा। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। अचानक धन लाभ की योग बनेंगे। परिश्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें