Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़rashifal horoscope mangal rashi parivartan mithun rashi mein mercury transit in gemini

मंगल की बदलेगी चाल, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

  • मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। 26 अगस्त को मंगल देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 Aug 2024 07:48 PM
share Share

मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। 26 अगस्त को मंगल देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इन राशि वालों के लिए 26 अगस्त के बाद का समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में मंगल के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष राशि- 

इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

लेन-देन से लाभ होगा।

मिथुन राशि- 

रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।

आय में वृद्धि हो सकती है।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि- 

नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।

आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि-

शुभ परिणाम मिलेंगे।

इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।

नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें