Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़rashifal horoscope august lucky zodiac signs rashi future predictions

अगस्त माह में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर

  • वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमMon, 29 July 2024 07:43 PM
share Share

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से अगस्त माह कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।  आइए जानते हैं अगस्त माह किन राशियों के लिए वरदान के समान कहा जा सकता है- 

मेष राशि

परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्य का साथ मिलेगा।

मां लक्ष्मी की कृपा जीवन आनंदमय हो जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस महीने यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

घर में खुशियां आएंगी।

व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

मानसिक शांति रहेगी।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।

व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

सिंह राशि

नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। 

जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ होगा।

भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

नौकरी और व्यापार के लिए सावन का महीना किसी वरदान से कम नहीं है।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

भाग्य का साथ मिलेगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

अगला लेखऐप पर पढ़ें