Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal August Horoscope Monthly Moon Saturn Mars Guru Mercury Sun Venus Transit Budh Surya Chandra Shani Mangal

अगले 26 दिन 3 राशियों के कटेंगे हैप्पी-हैप्पी, अगस्त का महीना बनाएगा धनवान

  • Rashifal August Horoscope Monthly : साल के 8वें महीने में सूर्य, मंगल, शुक्र, बुध, चंद्र समेत शनि देव की चाल भी बदलने वाली है। अगस्त के महीने में कुछ राशियों की फूटी किस्मत सूर्य जैसी चमकने वाली है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 Aug 2024 04:51 AM
share Share

Rashifal August Horoscope Monthly : अगस्त के महीने में कुछ ग्रह चाल बदल चुके हैं और कुछ बदलने वाले हैं। साल के 8वें महीने में सूर्य, मंगल, शुक्र, बुध, चंद्र समेत शनि देव की चाल भी बदलने वाली है। ग्रहों की चाल से अगस्त का महीना खास रहने वाला है। अगस्त की शुरुआत में बुध वक्री हो चुके हैं। इसके बाद 16 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां बुध और शुक्र बैठे हैं। फिर शनि पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में 18 तारीख को प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल 26 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर करेंगे और शुक्र 25 अगस्त को कन्या राशि में पधारेंगे। गुरु और सूर्य नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। वहीं, चंद्र देव पपूरे महीने में सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगा लेंगे। ऐसे में इन 7 ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशियों की अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं शनि, सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, चंद्र और शुक्र की चाल से किन राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है-

ये भी पढ़े:18 अगस्त से 45 दिन तक 3 राशियां रहेंगी मालामाल, शनि रखेंगे शुभ दृष्टि

मिथुन राशि

अगस्त का महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपको अपनी इंकम बढ़ाने के कई नए सोर्स नजर आएंगे। इस महीने आपको हर काम में सफलता मिलेगी। करियर लाइफ में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, पार्टनर या लवर के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति बदलने से इस राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। खर्च पर पकड़ बनाए रखने की जरूरत है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। मुश्किल घड़ी में आपको अपने घर परिवार का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़े:11 अगस्त तक मेष, कुंभ समेत 9 राशियों की लाइफ में होंगे चमत्कारी बदलाव

कन्या राशि

अगस्त का महीना कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस महीने आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहने वाला है। वहीं, बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें