Happy Ram Navami 2025: रामनवमी पर इस समय करें पूजा, इन चुनिंदा शुभकामना संदेश से भेजें बधाई
- Ram Navami 2025 wishes in hindi Hardik Shubhkamanayein: इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम जन्मदिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के नवमी को ही भगवान राम का जन्म हुआ था।

आज रविवार को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। रामनवमी पर सुबह नौ से 10.30 बजे तक बहुत लाभकारी मुहूर्त है। पूजन व कन्या पूजन दोनों श्रेष्ठ रहेगा। छह अप्रैल को सूर्योदनी नवमी तिथि शाम 7:26 बजे तक है। 6 अप्रैल रविवार को दुर्गानवमी के साथ रामनवमी भी है। इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम जन्मदिन मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के नवमी को ही भगवान राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर जगह -जगह भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में उत्सव होते हैं।इस दिन लोग एक दूसरे को भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी इन खास संदेशों से दे सकते हैं अपनों को बधाई-
अष्टमी, हवन व कन्या पूजन मुहूर्त
रविवार नवमी पर लाभामृत मुहूर्त प्रातः 09:15 से दोपहर 12:23 बजे तक रहेगा
यह राम नवमी 2025 आपके जीवन में प्रकाश लाए और आपके जीवन में अंधकार को नष्ट करें उजाला आए। हैप्पी रानवमी
आज रामनवमी पर भगवान राम के गुण आपको ज्ञान और साहस को अपने जीवन में उतारें। राम नवमी की शुभकामनाएं
राम नवमी के अवसर पर, आपका हृदय भक्ति और शांति से भर जाए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिन की बधाई
भगवान राम का प्रकाश हमेशा आपके मार्ग का मार्गदर्शन करे और आपके जीवन को आनंद, शांति और सफलता प्रदान करे। राम नवमी 2025 की शुभकामनाएं
राम रोम-रोम में हैं
राम हर घर-आंगन में हैं
मन से रावण जो निकाले
राम उसके मन में हैं
हैप्पी राम नवमी 2025
मेरे प्रभु राम
जिनका अयोध्या है धाम
ऐसे रघुनंदन को
आपको और आपके परिवार समेत
आप सबको राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम
मैं तुमसे क्या मांगू
ओ जगत के स्वामी
ओ अन्तर्यामी मैं तुमसे क्या मांगू
रामनवमी की शुभकामनाएं।
श्री रामचंद्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणम.
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम.
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।