Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़RakshaBandhan Chaughadiya Muhurat 4 Yogas give these gifts to sisters according to zodiac sign for financial prosperity

Rakhi चौघड़िया मुहूर्त, 4 योग, आर्थिक समृद्धि के लिए बहनों को राशिनुसार क्या दें, पढ़ें भद्रा टाइम, पूर्णिमा तिथि

इस साल सावन पूर्णिमा 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाई जा रही है । सावन पूर्णिमा पर शोभन योग, सिद्धि औदायिक योग रहेगा। इसके अलावा सूर्य एवं शनि स्वगृही, बुधादित्य, गज केसरी, शश, लक्ष्मी नारायण योग ने रक्षा बंधन के त्योहार को खासम बना दिया है।

Anuradha Pandey ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचलीFri, 9 Aug 2024 11:06 AM
share Share

 इस  साल सावन पूर्णिमा 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाई जा रही है ।  सावन पूर्णिमा पर शोभन योग, सिद्धि औदायिक योग रहेगा। इसके अलावा सूर्य एवं शनि स्वगृही, बुधादित्य, गज केसरी, शश, लक्ष्मी नारायण योग ने रक्षा बंधन के त्योहार को खासम बना दिया है। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 18 अगस्त 2024 दिन रविवार की रात में 2:21 मिनट से आरंभ होगा। जो 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार की रात में 12:28 तक व्याप्त रहेगा । इस प्रकार पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से लेकर रात में 12:28 तक व्याप्त रहेगा। इस कारण से रक्षाबंधन का पावन कार्य पूर्णिमा तिथि में भद्र नहीं होने की स्थिति में किया जाता है। परंतु इस वर्ष पाताल लोक की भद्रा दिन में सूर्योदय से लेकर के दोपहर में 1:25 तक व्याप्त रहेगा। इस कारण से भद्रा की  उपस्थिति में सुबह से लेकर दोपहर 1:25 तक रक्षाबंधन पर राखी नहीं बधेंगी। इसके बाद भद्र समाप्ति हो जाएगी और शुभ चौघड़िया मुहू्र्त भी मिल जाएगा इस कारण से दोपहर दिन में 1:40 बजे से लेकर के सायं कल 6:25 बजे तक रक्षाबंधन का पुनीत कार्य किया जाना श्रेष्ठ एवं शुभ फल प्रदायक होगा।

रात में 6:25 से 7:40 तक

एवं 10:30 से 12 बजे तक।

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन भाइयों को बहनों के लिए गिफ्ट लाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि उपहार दोनों के लिए एश्वर्य व समृद्धि देने वाले रहेंगे। भाईयों द्वारा बहनों को निम्न उपहार दिया जा सकता है ।

मेष राशि :-- चांदी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गेरुआ, गुलाबी लाल एवं क्रीम रंग की वस्त्र।

वृष राशि :-- कपड़, आभूषण, मिष्ठान क्रीम, नीला एवं हरे रंग की वस्त्र

मिथुन राशि:- सोने के आभूषण या नगद रुपये हरा, पीला एवं क्रीम रंग की वस्त्र

कर्क राशि :- चांदी के आभूषण, बघरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, क्रीम,वगेरुआ लाल- पीले रंग की वस्त्र 

सिंह राशि :- तांबे के बर्तन, लाल गेरुआ लाल एवं हरे रंग की वस्त्र

कन्या राशि :- मरगज की श्री गणेश की मूर्ति या सोने के आभूषण, हरा, क्रीम एवं पीले रंग की वस्त्र

तुला राशि :- कपडे, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान क्रीम, नीला एवं हरा गेरुआ रंग की वस्त्र

वृश्चिक राशि :- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ,सोने के आभूषण लाल, पीला एवं गेरुआ लाल रंग की वस्त्र

धनु राशि :- सोने के आभूषण, या नगद रुपये, पीला, लाल एवं हरे रंग की वस्त्र

मकर राशि :- वस्त्र ,वाहन ,या नगद नीला ,क्रीम,एवं हरे रंग की वस्त्र

कुम्भ राशि :-सौंन्दर्य के सामान ,फुटवियर (जूते-चप्पल) नीला एवं क्रीम रंग मिला वस्त्र

मीन राशि :- सोने के आभूषण , चाँदी के बर्तन पीला एवं लाल रंग मिला वस्त्र

अगला लेखऐप पर पढ़ें