Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rakhi 2024: How to tie 1st Rakhi 2024 Raksha Bandhan?

राखी 2024: रक्षा बंधन के दिन किसे बांधे पहली राखी?

  • Rakhi 2024 Raksha Bandhan: इस बार रक्षा बंधन पर सावन के अखीरी सोमवार का संयोग भी बन रहा है। भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व माना जाता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 Aug 2024 12:48 AM
share Share

Rakhi 2024 Raksha Bandhan : हर साल सावन खत्म होने के बाद रक्षा बंधन का त्योहार आता है। इस बार रक्षा बंधन पर सावन के अखीरी सोमवार का संयोग भी बन रहा है। भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रक्षा करने का वचन लेती हैं। भाई हो या न हो रक्षा बंधन के दिन इन देवताओं को राखी बंधी जा सकती है। 

राखी-विधि 

1 सुबह-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं और स्नान कर साफ कपड़े धारण करें।

2- गणेश जी का ध्यान करें। 

3- गंगाजल से सभी देवी-देवताओं का अभिषेक करें

4- अक्षत, चंदन, और पुष्प अर्पित करें

5- घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं

6- इसके बाद घी का दीपक जलाएं

7-  अपने मन पसंद देवता को रक्षा सूत्र या कलावा बांधें 

8- श्रद्धा के साथ आरती करें 

9- भोग अर्पित करने के बाद क्षमा प्रार्थना करें

श्री कृष्ण

जब द्रोपदी का चीर हरण किया जा रहा था, तब भगवान श्री कृष्ण ने उनकी रक्षा की थी। इसलिए अगर आप भी देवताओं को राखी बनाना चाहती हैं तो भगवान श्री कृष्ण को राखी बांध सकती हैं।

गणेश जी

रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन सबसे पहले गणेश जी को राखी चढ़ाना या बांधना शुभ रहेगा। विघ्नहर्ता को राखी बांधने से जीवन की कई परेशानियां दूर की जा सकती हैं।

हनुमान जी

डर या भय सताने पर ज्यादातर लोग हनुमान जी का नाम लेते हैं। वहीं, अगर आपका कोई भाई नहीं है तो आप भगवान हनुमान जी को भी राखी बांध सकती हैं। 

शिव जी

रक्षाबंधन के दिन कुछ लोग भगवान भोलेनाथ को भी राखी बांधते हैं। रक्षा बंधन के दिन आप शिव जी को भी अपना भाई बना सकती हैं। यदि आपका कोई भाई नहीं है तो आप शिवलिंग पर राखी चढ़ा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें