Hindi Newsधर्म न्यूज़Rahu gochar 18 may 2025 what is effect on kanya rashi people effect in gochar bhav

Rahu Gochar: कन्या राशि वालों के लिए राहु गोचर क्या असर दिखाएगा, किस भाव में राहु देंगे अच्छा फल

कन्या राशि वालों पर केतू का क्या प्रभाव होगा। आपको बता दें कि इनमें एक ग्रह लेता है और एक देता है। ये दोनों ही वक्री ग्रह हैं, ये कभी मार्गी नहीं होते हैं। हमेशा एक राशि पीछे चलते हैं। अब कुंभ राशि में राहु का गोचर हो रहा है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 12:18 PM
share Share
Follow Us on
Rahu Gochar: कन्या राशि वालों के लिए राहु गोचर क्या असर दिखाएगा, किस भाव में राहु देंगे अच्छा फल

कन्या राशि वालों पर केतू का क्या प्रभाव होगा। आपको बता दें कि इनमें एक ग्रह लेता है और एक देता है। ये दोनों ही वक्री ग्रह हैं, ये कभी मार्गी नहीं होते हैं। हमेशा एक राशि पीछे चलते हैं। अब कुंभ राशि में राहु का गोचर हो रहा है। राहु अभी मीन राशि में हैं। वहीं केतू कन्या राशि में थे और अब 18 मई को केतू भी राशि बदलेंगे। ऐसे में कन्या राशि पर राहु का क्या प्रभाव होगा, यह हम आपको गोचर भाव और आपकी कुंडली में राहु किस भाव में बैठा है, उसकी स्थिति से बता रहे हैं। ये लाइफ में आकस्मिकता के कारक कहे जाते हैं। अब जानें कन्या राशि वालों की लाइफ में क्या परिवर्तन होगा। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार आपको कन्या राशि में 18 मई से राहु और केतू चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें:राहु गोचर कुंभ राशि में, 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

अब 18 मई 2025 से 2026 में 5 दिसंबर को ये ग्रह अब सप्तम भाव से छठे भाव में जा रहा है। द्वादश भाव केतू जाएगा। इस राशि के लिए शत्रुओं को विजय मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आमदनी की स्थिति बनेगी। आपके पास धन आएगा और नेगेटिव एनर्जी खत्म होगी, इससे भी आपको लाभ होगा। आपकी राशि में केतू द्वादश भाव में हैं, तो आपको यात्रा का खर्च बढ़ाएगा। आपके लिए शानदार समय है। अगर आप सोशल मीडिया में जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं, आपके लिए अच्छा समय है। आपके लिए आंखों और दांतों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर आपकी कुंडली में राहु 2,4,8, 12वें भाग में अगर राहु है, तो आपको सेहत से जुड़ी दिक्कत होगी और 3, 6, 10,11वें में राहु है. तो आपके लिए राहु अच्छा है। आपके लिए समय बहुत उत्तम रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें