Hindi Newsधर्म न्यूज़Precautions during solar eclipse for pregnant ladies surya grahan 2025 precautions for pregnant women

Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें और क्या नहीं?

  • Solar eclipse precautions pregnant woman: साल का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 29 March 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें और क्या नहीं?

Solar eclipse precautions for pregnant ladies: साल का पहला सूर्यग्रहण 29 मार्च 2025, शनिवार को लगेगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस ग्रहण का अत्यधिक महत्व है। सूर्यग्रहण के दिन शनि अमावस्या और शनि गोचर का भी संयोग बन रहा है। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह ग्रहण जहां पर नजर आएगा, वहां सूतक काल संबंधी नियम मान्य होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। जानें सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं-

ये भी पढ़ें:साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, जानें भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं

गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं-

1. सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और महात्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

2. सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलना चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो पेट पर गेरू लगाना चाहिए।

3. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान धारदार वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान महिलाओं को चाकू, कैंची व सिलाई आदि के कार्यों से बचना चाहिए।

4. सूर्यग्रहण के दौरान सोने की मनाही होती है। ग्रहण काल में ज्यादा से ज्यादा भगवान का ध्यान लगाना चाहिए।

5. सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान आदि करने के बाद गंगाजल का घर में छिड़काव करना चाहिए।

6. गर्भवती महिलाओं को भोजन करने से बचना चाहिए। इस दौरान फल आदि का सेवन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:शनि का मीन गोचर कल, ये 5 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित

किन देशों में नजर आएगा साल का पहला सूर्यग्रहण: साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण इंग्लैंड, उत्तरी अमेरिका के पूर्वी इलाकों, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, उत्तरी ब्राजील, यूक्रेन, इटली,पुर्तगाल, रोमानिया, स्पेन, मोरक्को व बारमूडा में नजर आएगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें