Hindi Newsधर्म न्यूज़Pradosh Vrat 2025 10 April 2025 hindu nav varsh first Guru Pradosh vrat

Pradosh Vrat 2025: 9 या 10 अप्रैल कब रखा जाएगा हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत?

  • Pradosh Vrat Kab hai: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हर महीने यह व्रत हर महीने के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। इस महीने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 10 अप्रैल को है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 09:59 AM
share Share
Follow Us on
Pradosh Vrat 2025: 9 या 10 अप्रैल कब रखा जाएगा हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत?

Pradosh Vrat Kab hai: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हर महीने यह व्रत हर महीने के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। इस महीने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 10 अप्रैल को है। वैसे तो त्रयोदशी तिथि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है, लेकिन उदया तिथि के अनुसार व्रत 10 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता पार्वती के पूजन का विधान है। प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल की त्रयोदशी को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन गुरुवार होने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

कब से शुरू हो रही है तिथि
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 09 अप्रैल को रात 10 बजकर 55 मिनट से शुरु होगी और अगले दिन यानी 11 अप्रैल को रात 01 बजे तिथि का समापन होगा। ऐसे में 10 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 44 मिनट से 08 बजकर 59 मिनट तक है।

क्या है प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त
आपको बता दें कि चैत्र मास में पड़ने वाले दोनों प्रदोष गुरु प्रदोष हैं। इससे पहले 27 मार्च को भी गुरु प्रदोष व्रत पड़ा था। इस बार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष और हिन्दू नव वर्ष पर भी गुरु प्रदोष पड़ रहा है। आपको बता दें कि गुरु प्रदोष की पूजा शाम को प्रदोष काल में होती है। इस बार गुरु प्रदोष की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 59 मिनट तक है। इस समय में ही प्रदोष व्रत की पूजा करना शुभफलदायी रहेगा। स बार पूजा के लिए दो घंटे का समय मिल रहा है।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें