Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Pisces Horoscope Today 29 August 2024 aaj ka meen rashifal bhavisyafal daily future predictions

मीन राशिफल 29 अगस्त : प्रोफेशनल लाइफ में दिन रहेगा महत्वपूर्ण, नए कार्यों की मिलेगी जिम्मेदारी

  • Aaj ka Meen Rashifal, Horoscope Future Pisces Horoscope Today: राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 Aug 2024 03:11 AM
share Share

Pisces Horoscope Today मीन राशिफल 29 अगस्त 2024- प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने में सफल होंगे। रिश्तों में प्यार और लगाव बढ़ेगा। 

लव राशिफल : आज बातचीत के जरिए साथी संग इमोशनल बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग बनाने की कोशिश करें। रिश्तों में प्यार और लगाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने रिलेशनशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। मीन राशि की कुछ फीमेल्स की लाइफ में एक्स-लवर की वापसी हो सकती है, लेकिन इसका वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मैरिड लोगों को जीवनसाथी संग पास्ट के रिलेशनशिप के बारे में डिस्कस करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

करियर राशिफल : आज प्रोफेशनल लाइफ में बेहद महत्वपूर्ण दिन रहेगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। ऑफिस में एकस्ट्रा टाइम बिताना पड़ सकता है। मैनेजर्स और टीम लीडर्स को नए आइडियाज के साथ सभी काम करना होगा। आज उद्यमियों को नया बिजनेस लॉन्च करने में सफलता हासिल होगी। जिन लोगों को फूड स्टॉल, रेस्तरां या बेकरी से जुड़ा बिजनेस है, उन्हें छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस मीटिंग में अपना ओपिनियन शेयर करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कार्यों को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

आर्थिक राशिफल : आप दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। म्युचूअल फंड में भी इनवेस्ट करने के लिए उत्तम दिन है। कुछ जातक पुराना घर रिपेयर करा सकते हैं। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। आज स्टॉक मार्केट, ट्रेड या नए बिजनेस में इनवेस्ट करने से धन लाभ होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। आज एकेडमिक, बॉटनिस्ट और लीगल प्रोफेशनल्स से जुड़े लोगों के आय में वृद्धि के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी आंतरिक शक्ति आपके शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकती है। मेडिटेशन और योगा से खुद को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खुद की सुनें और उसके अनुरूप ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने से ना डरें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें