Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry what health line indicated on palm

Palmistry : हथेली की इन रेखाओं से जानें अपने सेहत का हाल, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

  • Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मौजूद रेखाएं व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ी कई खास संकेत देती है। मान्यता है कि हथेली की स्वास्थ्य रेखा पर कुछ चिन्ह खराब स्वास्थ्य का संकेत देते हैं, तो कुछ संकेत शुभ माने जाते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 Feb 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry : हथेली की इन रेखाओं से जानें अपने सेहत का हाल, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार,हथेली पर मौजूद रेखाएं व्यक्ति के रिलेशनशिप, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में कई खास संकेत देती हैं। हथेली पर मौजूद स्वास्थ्य रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में कई खास संकेत देती है। व्यक्ति के हथेली पर स्वास्थ्य रेखा छोटी उंगली के नीचले भाग से शुरू होकर अंगूठे तक फैली हो सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, स्वास्थ्य रेखा की शुरुआत कहीं भी हो सकती है, लेकिन इसका समापन हथेली पर बुध पर्वत पर होता है। अगर स्वास्थ्य रेखा शुक्र पर्वत, जीवन रेखा, चंद्र पर्वत, भाग्य रेखा या मंगल पर्वत से शुरू होती है और बुध पर्वत पर पहुंचती है, तो इसे स्वास्थ्य रेखा कहा जा सकता है। आइए जानते हैं कि व्यक्ति के हथेली पर मौजूद स्वास्थ्य रेखा क्या संकेत देती है?

स्वास्थ्य रेखा क्या संकेत देती है?

मान्यता है कि अगर हथेली पर स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा से जुड़ी हुई नहीं है, तो ऐसे व्यक्ति की लंबी आयु होती है। अगर स्वास्थ्य रेखा शुरुआत में गहरे लाल रंग की है, तो व्यक्ति को हृदय रोगों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर स्वास्थ्य रेखा बीच में लाल रंग की है, तो व्यक्ति का स्वास्थ्य और जीवन प्रभावित हो सकता है। अगर हेल्थ लाइन का आखिरी हिस्सा लाल रंग का है, तो ऐसे लोगों को सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार,स्वास्थ्य रेखा पर कई छोटी-छोटी रेखाओं का होना भी अच्छा संकेत नहीं होता है। यह व्यक्ति के खराब स्वास्थ्य का संकेत होता है। हथेली पर स्वास्थ्य रेखा का जंजीरदार होना भी एक अच्छा संकेत नहीं है। इसके अलावा स्वास्थ्य रेखा पर द्वीप,क्रॉस, धब्बा या वर्ग की आकृति बनना भी शुभ नहीं माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा को स्पर्श नहीं करती है, उसका स्वास्थ्य अच्छा होता है। वहीं, हथेली पर स्वास्थ्य रेखा का मौजूद होना स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का संकेत होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें