Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry shape and lenght off palm and finger reveals these important things about your personality

Palmistry: हथेली की बनावट से जान सकते हैं भविष्य के कई राज,जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

  • Palmistry: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली की बनावट, आकार और मौजूद रेखाओं के जरिए भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़े कई विशेष बातों के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। व्यक्ति की हथेली जीवन से जुड़े कई संकेत देते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 Feb 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हथेली की बनावट से जान सकते हैं भविष्य के कई राज,जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Palmistry: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली की बनावट के जरिए भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई विशेष पहलुओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। हथेली और उंगलियों की लंबाई भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई खास संकेत देती है। मान्यता है कि उंगलियों का हथेली से लंबा या छोटा होना भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में कई राज खोलता है। जिस तरह हथेली में रेखाओं से कई योग बनते हैं, जिसका हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। वैसे ही हथेली की बनावट पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं हथेली और उंगलियों की बनावट व्यक्ति के जीवन के बारे में क्या खास संकेत देती है?

अगर हथेली की बनावट चौकोर है और उंगलियां छोटी है, तो कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति दृढ़ निश्चयी और मेहनती होते हैं। एक बार कोई काम करने की ठान लेते हैं, तो फिर अधूरा नहीं छोड़ते हैं। अपने लक्ष्यों को हासिल करते हैं। स्वभाव से काफी वफादार और मेहनती होते हैं।

अगर हथेली की बनावट चौकोर हो और उंगलियां लंबी हो, तो मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति आरामदायक जीवन व्यतीत करते हैं। अपने काम को होशियारी से पूरा करते हैं और जहां संभव हो, वहां कड़ी मेहनत से बचते हैं। यह अपने समय के प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं और फालतू में समय बर्बाद करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इन्हें धन की समस्या नहीं होती है, लेकिन यह बहुत खर्चीले स्वभाव के होते हैं।

मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली आयताकार होती है और उंगलियों की लंबाई मध्यम होती है। ऐसे लोग बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। यह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में दोनों में सफलता अर्जित करते हैं। अपनी फीलिंग्स आसानी से किसी से शेयर नहीं करते हैं।

चपटे हाथ और लंबी उंगलियों वाले व्यक्ति काफी सेंसिटिव और इमोशनल होते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों का जल्दी बुरा मान सकते हैं। भावुक स्वभाव होने के साथ यह काफी दयालु भी होते हैं। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेते हैं।

इसके अलावा जिन लोगों की हथेली मोटी, भारी और सॉफ्ट होती है। वह सुख-सुविधाओं में जीवन बिताते हैं। जिन लोगों की हथेली पतली और कोमल हो। वह आरामदायक जीवन जीना पंसद करते हैं और थोड़े आलसी होते हैं। वहीं, मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली पतली, कठोर और सूखी होती है, ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर चिंता करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें