Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry saturn and jupiter mount in hand and its meaning

Palmistry: हथेली पर गुरु और शनि पर्वत क्या दर्शाता है?

  • Palmistry: हथेली पर गुरु और शनि पर्वत समेत सभी रेखाओं और चिन्हों का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है इसके जरिए व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई विशेष पहलुओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 05:29 AM
share Share

Palmistry: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र, रत्न शास्त्र और अंक ज्योतिष शास्त्र के साथ हस्तरेखा शास्त्र का भी बड़ा महत्व है। मान्यता है कि व्यक्ति की हथेली पर मौजूद गुरु,शुक्र,शनि, सूर्य पर्वत के साथ अन्य रेखाओं के जरिए भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमाना लगाया जा सकता है। हथेली पर व्यक्ति के लव, करियर और आर्थिक मामलों से जुड़े कई अच्छे संकेत मिलते हैं, तो वहीं कुछ संकेत अशुभ फलदायी माने जाते हैं। आइए पुस्तक 'इंडियन पॉमिस्ट्री' की मदद से हथेली पर गुरु और शनि पर्वत के बारे में विस्तार से जानते हैं....

गुरु पर्वत : हथेली पर गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे स्थित होता है। गुरु पर्वत को बुद्धिमानी, होशियारी, स्वभाव और महत्वकांक्षाओं का संकेत माना गया है। हथेली पर उभरा हुआ गुरु पर्वत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को करियर में बड़ी कामयाबी मिलती है। ऐसे लोगों की ईश्वर में गहरी आस्था होती है। गुरु पर्वत पर टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं अशुभ मानी जाती हैं। गुरु पर्वत पर जाली या धब्बे का निशान भी व्यक्ति के कमजोर लीडरशिप स्किल का संकेत देता है। कहा जाता है कि यदि गुरु पर्वत ज्यादा उभरा हुआ, तो इसके प्रभाव से व्यक्ति में अहंकार बढ़ने लगता है।

शनि पर्वत : हथेली पर मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाले स्थान को शनि पर्वत मना गया है। हथेली पर शनि पर्वत की स्थिति से व्यक्ति के जीवन में मिलने वाली तरक्की के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। मान्यता है कि स्पष्ट और उभरा हुआ शनि पर्वत व्यक्ति को बुद्धि-विवेक और सफलता प्रदान करता है। वहीं, शनि पर्वत के अविकसित होने पर व्यक्ति का मन उदास रहता है। शनि पर्वत के शुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। करियर में अपार सफलता मिलती है। इसके अलावा शनि पर्वत पर कई सारे निशान और चिन्ह शुभ नहीं माने जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें