Hindi Newsधर्म न्यूज़palmistry ring finger Anamika ungli shape and lines open nature personality and money status

Palmistry: अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर की बनावट खोलती है भविष्य के कई राज

  • Ring Finger Palmistry in Hindi: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अनामिका उंगली की बनावट से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 5 Feb 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर की बनावट खोलती है भविष्य के कई राज

Palmistry Ring Finger: सामु्द्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों की बनावट से उसके भूत, भविष्य व वर्तमान से जुड़ी बातों या घटनाओं का आकलन किया जाता है। शरीर के अंग व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर व आर्थिक स्थिति का भी संकेत देते हैं। हाथ की उंगलियों की बनावट से व्यक्ति के जीवन में कितना पैसा आएगा व जीवन कैसा बीतता है आदि बातों को जाना जा सकता है। अनामिका उंगली को रिंग फिंगर कहा जाता है। जानें अनामिका उंगली की बनावट से व्यक्ति के स्वभाव व व्यक्तित्व से जुड़ी ये खास बातें-

1. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अनामिका उंगली पर एक खड़ी रेखा निकलकर उंगली के पहले पर्व तक जाती है तो ऐसा व्यक्ति किस्मत का धनी व धनवान होता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त होती है।

2. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के रिंग फिंगर के पहले पर्व पर कुछ खड़ी रेखाएं होती हैं, तो ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखद बीतता है। अगर किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली के पहले पर्व कुछ रेखाएं उंगली के जोड़ पर जाकर मिल जाएं तो ऐसा व्यक्ति दूसरों को आकर्षित करने वाला होता है।

ये भी पढ़ें:Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं जीवन में धन की स्थिति कैसी रहेगी?

3. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली हाथ की सबसे बड़ी उंगली यानी तर्जनी उंगली से भी बड़ी होती है, तो कहा जाता है कि ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं। ऐसे लोग जीवनसाथी का ख्याल रखने वाले माने जाते हैं।

4. अगर किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगली और अनामिका उंगली की लंबाई एक बराबर होती है तो ऐसे लोगों को किसी व्यक्ति की दखलंदाजी पसंद नहीं आती है।

5. अनामिका उंगली का छोटा होना शुभ संकेत नहीं होता है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसा व्यक्ति अपने टैलेंट का सही प्रयोग नहीं करके धन कमाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें