Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry Is there a mole in the center of your palm Know its meaning hatheli ke beech me til hona

हस्त रेखा: क्या आपकी हथेली के बीचों बीच है तिल? जानें इसका अर्थ

  • Mole on palm meaning: कई लोगों की हथेली के ठीक बीचों बीच तिल होता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग मजबूत इरादों वाले, दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षी होते हैं। जानें हथेली के बीचों बीच तिल होने का अर्थ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 12:11 PM
share Share

Mole on Palm Meaning in Hindi: शरीर के कई जगह पर तिल होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल का अलग-अलग अर्थ है। कुछ लोगों की हथेली में तिल होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया है। मान्यता है कि हथेली में कुछ खास जगहों पर तिल होना अत्यंत शुभ होता है। जानें हथेली के बीचों बीच तिल होने का अर्थ व शुभ-अशुभ तिलों के बारे में-

1. हथेली के बीचों बीच तिल का होना- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली के बीच में तिल होना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली के ठीक बीच में मौजूद तिल को अक्सर ताकत और आत्मविश्वास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि ऐसे तिल वाले व्यक्तियों में नेचुरल लीडरशिप स्किल होती हैं। 

2. दाएं व बाएं हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल होना- हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, दाहिनी हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। हस्त रेखा विज्ञान की मानें तो बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से की हथेली पर तिल होना व्यक्ति धन अर्जित करता है, लेकिन खर्च फौरन हो जाता है।

3. अंगूठे पर तिल होने का अर्थ- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है, वह व्यक्ति काफी मेहनती होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान हासिल करते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने काम में परफेक्ट होते हैं। यह न्यायप्रिय होते हैं।

4. मध्यमा अंगुली पर तिल होने का अर्थ- हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों के मध्यमा अंगुली पर तिल होता है ऐसे लोगों का जीवन खुशहाल व सुखद होता है।

5.  कनिष्ठा अंगुली पर तिल होने का अर्थ- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कनिष्ठा अंगुली पर तिल होता है, वह भाग्यशाली होता है। कहते हैं कि ऐसे लोग संपत्तिवान होता है लेकिन जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें