Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Moon Horoscope Jupiter Transit Guru Rashifal Chandra After 5 pm luck of 3 zodiacs will change for 2 days

आज से 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, गुरु-चंद्रमा की चाल बना देगी धनवान

  • Moon Horoscope Jupiter Transit Guru Rashifal Chandra : चंद्र का राशि परिवर्तन भले ही कुछ दिनों तक रहता है लेकिन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। चंद्रमा और गुरु की युति से कुछ राशियां मालामाल होने वाली हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली ,लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 30 July 2024 03:57 AM
share Share

Moon Horoscope Jupiter Transit Guru Rashifal Chandra : सभी ग्रहों की तुलना में चंद्रमा सबसे तेज स्पीड में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। चंद्र का राशि परिवर्तन भले ही कुछ दिनों तक रहता है लेकिन सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। आज शाम के वक्त चंद्र देव वृषभ राशि में एंट्री करेंगे, जहां पहले से गुरु विराजमान हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा। इस शुभ योग के निर्माण से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। 31 जुलाई तक गुरु और चंद्रमा गजकेसरी योग बनाएंगे। आइए जानते हैं वृषभ राशि में गजकेसरी योग बनने से किन राशियों पर पैसों की बारिश हो सकती है-

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्रमा की युति से वृषभ राशि में बना गजकेसरी योग बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी इन्कम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता रोमांटिक होगा।

वृषभ राशि

चंद्रमा और गुरु की युति से बना वृषभ राशि में गजकेसरी योग इस राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होगी। करियर में वाद-विवाद में न उलझना बेहतर रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़े:155 दिन तक इन बर्थ डेट वालों की लाइफ में उथल-पुथल, शनि की रहेगी टेढ़ी नजर

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों आपके लिए गुरु और चंद्रमा की युति से बना वृषभ राशि में गजकेसरी योग फायदेमंद साबित हो सकता है। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है लेकिन आपको खर्चे पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। परिवार में सुख-समृद्धि वाला माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चने दूर होंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें