Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़monthly horoscope masik rashifal august 2024 future predictions lucky and unlucky rashi zodiac signs

आने वाले 30 दिन इन 7 राशियों के लिए शुभ तो ये 5 राशि वाले करें धन की बचत, पढ़ें अगस्त का राशिफल

  • Masik Rashifal August 2024 horoscope lucky unlucky zodiac signs : जुलाई महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमThu, 1 Aug 2024 08:09 PM
share Share

August Rashifal 2024 : अगस्त के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। जानिए ज्योतिषाचार्य प. राघवेंद्र शर्मा से किन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि-  मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु रहन सहन कष्टमय रहेगा। 11 अगस्त से व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। 17 अगस्त से रहन सहन सुखमय रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 21 अगस्त के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से संबंध में सुधार होगा।

वृषभ राशि- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। 11 अगस्त से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 17 अगस्त से माता का सानिध्य मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 21 अगस्त के बाद संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मास के प्रारंभ में संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। 11 अगस्त से किसी भी तरह के विवाद व झगड़ों से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 17 अगस्त से नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 21 अगस्त के बाद मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- माह के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 11 अगस्त से बातचीत में संयत रहें। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। 17 अगस्त से धैर्यशीलता में कमी तो आएगी, परंतु किसी से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि- मास के प्रारंभ में मन तो शांत रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। 11 अगस्त से आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। 17 अगस्त से आत्मविश्वास में वृद्धि तथा खर्चों में कमी आएगी, परंतु परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 21 अगस्त से कारोबार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

कन्या राशि- मास के प्रारंभ में मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 21 अगस्त के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। 11 अगस्त के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 17 अगस्त से खर्चो में वृद्धि हो सकती है। परंतु बौद्धिक कार्यों से आय के साधन भी बन सकते हैं। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति भी हो सकती है।

तुला राशि- अपने शेप को बेहतर बनाने के लिए आपको रेग्युलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। धन के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। वर्कप्लेस पर आज आप अपनी स्किल्स के साथ सिचुएशन को पलट सकते हैं। संपत्ति के मामले में कुछ लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपने क्लासमेट के साथ टीम के रूप में काम करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- 1 अगस्त के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परंतु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। सात अगस्त से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। 17 अगस्त से मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। परंतु रहन सहन कष्टमय हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सात अगस्त से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी आ सकती है। 11 अगस्त से खर्चों में वृद्धि होगी। 17 अगस्त के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। 21 अगस्त के बाद कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। यात्रा अधिक रहेंगी। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु आत्मसंयत भी रहें। सात अगस्त से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। पिता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। 11 अगस्त से धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 17 अगस्त के बाद कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। 21 अगस्त के बाद से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।

कुंभ राशि- मास के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। सात अगस्त से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। 11 अगस्त के बाद भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। 17 अगस्त से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 21 अगस्त से कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं।

मीन राशि- मास के प्रारंभ में संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। 11 अगस्त के बाद तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। 17 अगस्त से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 21 अगस्त से परिवार में शांति रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें