Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़monthly horoscope masik rashifal 1-31 july 2024 future predictions lucky and unlucky rashi zodiac signs

आने वाले 30 दिन इन राशियों के लिए शुभ, सूर्य, मंगल बदलेंगे भाग्य

  • Monthly Horoscope Masik Rashifal july 2024 Lucky Zodiac Signs : मई महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, पंडित राघवेंद्र शर्माMon, 1 July 2024 08:37 PM
share Share

Masik Rashifal Monthly Horoscope July 2024 :  जुलाई महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। इस माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल अपनी चाल बदलेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, जून का महीना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 15 जुलाई तक कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। 16 जुलाई से परिश्रम में कमी आएगी। परंतु फिर भी रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। 13 जुलाई के बाद विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृषभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। तीन जुलाई से वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार हो सकता है। 16 जुलाई से कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। 13 जुलाई के बाद जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु मन परेशान रहेगा। तीन जुलाई से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। 13 जुलाई के बाद विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तीन जुलाई के बार कारोबार में निवेश कर सकते हैं। 13 जुलाई के बाद जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। 16 जुलाई से र्धर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

सिंह राशि- मास के प्रारंभ में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तीन जुलाई के बाद कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परंतु नौकरी में 13 जुलाई के बाद स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। 16 जुलाई से खर्चों में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। तीन जुलाई से कारोबार में सुधार हो सकता है। 13 जुलाई से शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। 16 जुलाई के बाद व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि भी होगी।

तुला राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तीन जुलाई से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 13 जुलाई के बाद कारोबार के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है, परंतु यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि- मास के प्रारंभ में मन में उतार चढ़ाव रहेंगे। तीन जुलाई से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। 13 जुलाई के बाद शत्रुओं पर विजय मिलेगी। 16 जुलाई से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 17 जुलाई से कारोबार में भी सुधार होना प्रारंभ होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। तीन जुलाई से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में पिता के सहयोग से वृद्धि होगी। 16 जुलाई से कारोबार में परिश्रम में कमी आएगी। मन को शांति मिलेगी। 17 जुलाई के बाद पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परंतु कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि- मास के प्रारंभ में मन शांत रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। तीन जुलाई के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 13 जुलाई से जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान को कष्ट रहेगा।

कुंभ राशि- तीन जुलाई के बाद शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 13 जुलाई के बाद नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार से दूर भी रहना पड़ सकता है। 16 जुलाई से जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि- मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। तीन जुलाई के बाद दांपत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 13 जुलाई के बाद आय में वृद्धि होगी। किसी पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें