Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Monthly Horoscope August 2024 : masik tarot rashifal lucky zodiacs of august bhavisyafal

अगस्त का महीना इन राशियों के लिए लकी,सपने होंगे साकार, 31 दिनों तक रहेगी चांदी ही चांदी

  • Tarot Card Monthly Horoscope, Tarot Card Reading 1-31 August 2024 : टैरोकार्ड के जरिए भी जातक के भविष्य का आंकलन किया जाता है। जानें इस सप्ताह के टैरोकार्ड की कौन-सी राशियां हैं लकी -

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Tue, 30 July 2024 01:29 PM
share Share

मेष राशि : अगस्त का महीना मेष राशि वालों के जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ाएगा। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। करियर में महत्वपूर्ण कार्यो की जिम्मेदारी मिलेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

वृषभ राशि : अगस्त का महीना वृषभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। निवेश के नए मौके मिलेंगे। कुछ लोगों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। करियर में कई बड़े बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस माह में अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मिथुन राशि : इस माह मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में नए रोमांटिक मोड़ आएंगे। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। यह महीना करियर के मामले में बेहद शुभ साबित होगा। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। उन्नति के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्रोध से बचें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।

कर्क राशि : अगस्त माह कर्क राशि वालों के लिए मंगलकारी साबित होगा। इस माह में आप जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे, लेकिन रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जीवनसाथी से आपकी सोच मेल नहीं खाएगी, जिससे रिश्तों में विवाद बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से हैंडल करें। हेल्दी हैबिट्स अपनाएं। आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें और इस दौरान बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें।

सिंह राशि : अगस्त का महीना अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उत्तम समय है। इस माह आपको करियर से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-कारोबार में अपार सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। हालांकि, अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। तनाव बढ़ सकता है। इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों।

कन्या राशि : अगस्त माह मिलाजुला परिणाम देने वाला होगा। इस माह रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कार्यों का तनाव बढ़ेगा। साथी को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें। रिलेशनशिप से जुड़े डिसीजन उन्हें स्वंय लेने दें। इससे रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। कड़ी मेहनत का मिलेगा। करियर में भी उन्नति के नए मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। आज अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें और परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

तुला राशि : इस माह पास्ट से निकलकर लाइफ में आगे बढ़े। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ करियर ग्रोथ के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। इस माह आपको प्रियजन का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। धन, सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से चुनौतीपूर्ण कार्य भी सफल होंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि : इस माह वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। सच्चे जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। आय के कई सोर्स से धन लाभ होगा। करियर में भाग्य साथ देगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन सर्दी-जुकाम या वायरल फीवर की समस्या हो सकती है।

धनु राशि : अगस्त का महीना उतार-चढ़ाव भरा साबित होगा। करियर में चुनौतियों बढ़ेंगी, लेकिन तरक्की के भी कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्शाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। हालांकि, अनियंत्रित खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। इस माह बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। लाइफ में कई अच्छे-बुरे अनुभव मिलेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। स्ट्रेस लेवल मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे।

मकर राशि: अगस्त का महीना मकर राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। इस माह लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। सच्चे जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। कुछ लोगों के रिलेशनशिप में एक्स-लवर की वापसी हो सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। आय के नवीन स्त्रोतो से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। नौकरीपेशा वालों को तरक्की के कई मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, इस माह मेंटल हेल्थ पर बहुत ध्यान देना होगा। ऑफिस में कार्यों का स्ट्रेस बढ़ेगा। कुछ लोगों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए हेल्दी लाइफल्टाइल अपनाएं। तनाव से बचें।

कुंभ राशि : अगस्त में कुंभ राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। इस माह साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। लव लाइफ की दिक्कतें सुलझ जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरी-कारोबार में धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कार्यों की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। करियर में कई बड़े बदलाव होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। सभी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस माह आपको लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि : इस माह आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। इस माह सिंगल जातकों की लव लाइफ में खुशहाली आएगी। आपकी जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। ऑफिस में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिलेगी। इस माह मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान गें। रोजाना सैर पर जाएं। योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें