मेष राशि में होगा बुध का प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
Mercury Transit In Aries : 7 मई, 2025 को बुध देव ने मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

Mercury Transit In Aries : 7 मई, 2025 को बुध देव ने मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, बुध के मेष राशि में प्रवेश से किन राशियों का अच्छा समय शुरू होगा…
मेष राशि : मेष राशि वालों के बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। करियर की चुनौतियां दूर होंगी। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। कार्यों की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आपको व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई मौके मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए बध का मेष राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको हर कार्य के इच्छानुसार परिणाम मिलेंगे। यात्रा से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को बहुत लाभ होगा। करियर में तरक्की के अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। फैमिली का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। बच्चों को करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातकों की लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।