Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Transit August Horoscope 2024 Budh Gochar Rashifal These 4 zodiac signs will get happiness

22 अगस्त से बुध इन 4 राशियों की खुशियों से भरेंगे झोली, धन-संपदा में होगी कई गुना वृद्धि

  • Budh Gochar Rashifal August: वक्री बुध 22 अगस्त को चंद्रमा की राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि है शामिल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 20 Aug 2024 06:14 PM
share Share

Budh Gochar Rashifal August 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। समय-समय पर बुध की चाल में भी परिवर्तन होता रहता है। 22 अगस्त को बुध कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं और 28 अगस्त को बुध कर्क राशि में ही सीधी चाल शुरू करेंगे। इस समय बुध वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं और उलटी चाल में ही कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वक्री बुध का कर्क राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। बुध गोचर से इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और नौकरी-पेशा में तरक्की मिल सकती है। जानें बुध गोचर के बाद बदली चाल किन राशियों के लिए शुभ-

1. वृषभ राशि- वक्री बुध का कर्क गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

2. कन्या राशि- वक्री बुध का कर्क राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छी तरक्की मिल सकती है। आज ऑफिस में अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवधि में आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए वक्री बुध का कर्क गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक रूप से संपन्न होंगे और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

4. धनु राशि- वक्री बुध का गोचर धनु राशि वालों के लिए पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आ रहा है। इस अवधि में आपको अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। घरेलु सुखों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें