Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Retrograde in Leo or singh rashi may bring obstacles in these zodiacs life

5 अगस्त को बुध सिंह राशि में होंगे वक्री,5 राशियां रहें अलर्ट, हो सकता है भारी नुकसान!

  • Budh Vakri Rashifal 2024 : दृक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 5 अगस्त 2024 को सिंह राशि में वक्री चाल चलेंगे। जिसका शुभ -अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी हो सकता है।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Fri, 2 Aug 2024 01:20 PM
share Share

Mercury Retrograde in Leo Horoscope 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। अगस्त महीने में बुध ग्रह कई बार अपनी चाल बदलेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे और 29 अगस्त को सुबह 02 बजकर 43 मिनट तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, बुध के उलटी चाल से कुछ राशियों के जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव होंगे,लेकिन कुछ राशियों को इससे जीवन में कई कष्ट भी सहना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बुध की वक्री किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें?

मेष राशि : बुध की वक्री अवस्था के दौरान मेषराशि वालों के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित होगी। आप इमोशनल डिस्टर्बेंस महसूस करेंगे। इस दौरान हेल्दी हैबिट्स अपनाएं। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। आलस्य से दूर रहें। एक्टिव रहें और करियर से जुड़े डिसीजन सोच-समझकर लें।

वृषभ राशि : बुध की उलटी चाल वृषभ राशि वालों के करियर में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इस दौरान आपको नौकरी-कारोबार में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। आय में वृद्धि के मार्ग पर रुकावटें आएंगे। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

कन्या राशि : बुध की वक्री अवस्था कन्या राशि वालों के जीवन में कई परेशानियां ला सकती है। नौकरी-कारोबार में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। शत्रु परेशान करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। कोई भी डिसीजन लेने में असमंजस की स्थिति महसूस होगी। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

मकर राशि : बुध की वक्री चाल मकर राशि वालों की परेशानी का सबब बनेगी। इस दौरान आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहना होगा। इसलिए धन का लेन-देन करने से बचें। धन के मामले में कोई रिस्क न लें। वाणी पर संयम रखें। किसी से व्यर्थ के वाद-विवाद न करें। करियर की चुनौतियों का कॉन्फिडेंस के साथ सामना करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिना रिसर्च किए इनवेस्ट न करें। धन हानि हो सकता है।

मीन राशि : बुध के चाल बदलने के बाद मीन राशि वालों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। इस दौरान आपके अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स का असर आपके परफॉर्मेंस पर हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बढ़ेगा। कार्यों में मन नहीं लगेगा। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, थोड़ा सतर्क रहें। इस अवधि में आपको कार्यों के उतने अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे, जितना आपने उम्मीद किया होगा। लेकिन धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें